फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   sunil jakhar, congress leader, bjp councillors, water supply, ferozepur, jalandhar, punjab

भाजपा पार्षदों के कारण वाटर सप्लाई की ग्रांट वापस : जाखड़

Sun, 11 Dec 2016 08:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Sun, 11 Dec 2016 08:59 PM IST
विज्ञापन
sunil jakhar, congress leader, bjp councillors, water supply, ferozepur, jalandhar, punjab
सुनील जाख्‍ाड़।
अबोहर शहर व नई आबादी के लोगों को स्वच्छ व समय पर पीने के पानी की सप्लाई के लिए पंजाब से 12.70 करोड़ जारी करवाने के बाद भी भाजपा नेता उसे खर्च नहीं कर सके। नगर परिषद पर काबिज अकाली-भाजपा नेताओं का ठेकेदारों से कमीशन तय न होने के कारण सरकार से जारी करवाई ग्रांट खर्च नहीं हो सकी।
विज्ञापन


पंजाब का खजाना खाली होने के कारण वह पैसा सरकार ने वापस मंगवा लिया। इस कारण सारा शहर सीवरेज युक्त पानी पीने को मजबूर है। यह बात प्रदेश कांग्रेस के उपप्रधान व विधायक सुनील जाखड़ ने एक समारोह के दौरान कहीं। जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर वार्ड के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता शाम लाल गुप्ता ने अपने दर्जनों साथियों सहित कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की।
विज्ञापन


मौके पर महिलाओं व वार्ड प्रधान राजिंदर जुलाहा ने बताया कि भाजपा नेताओं ने सड़कों का निर्माण तो क्या करवाना था। पीने का पानी भी रात को 12 बजे आता है। इस कारण महिलाओं को सारी रात परेशान होना पड़ता है। जाखड़ ने शाम लाल गुप्ता व उनके समर्थकों को सम्मान कांग्रेस में शामिल करते हुए कहा कि ईमानदार व विकास पसंद लोगों का कांग्रेस पार्टी हमेशा खुले दिल से स्वागत करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लोगों को बताया कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार का गठन होने जा रहा है। सरकार बनते ही शहर के विकास के लिए यहां काबिल आईएएस अधिकारी की नियुक्ति करवाएंगे ताकि वह बिना किसी भेदभाव के शहर के विकास की योजना बनाकर उसपर काम करवा सकें। उन्होंने कहा कि सबसे पहला काम लोगों को साफ व समय पर पीने के पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी।

जाखड़ ने कहा कि वह जनता से कभी झूठे वादे नहीं करते। शहर को नई आबादी से जोड़ने के लिए स्टील ब्रिज बनाने का वादा किया था तब राज्य में विपक्षी पार्टी की सरकार होने के बावजूद भी उन्होंने अपना वादा पूरा करने के साथ ही गंगानगर रोड रेलवे फाटक पर अंडर ब्रिज बनाने के लिए न केवल रेल मंत्रालय से उसको मंजूर करवाया बल्कि उसके लिए फंड भी जारी करवाया।


अगर भाजपा नेता उस काम में अड़ंगा न लगाते तो अंडर ब्रिज का काम कब का शुरू हो जाता। उन्होंने कहा कि अबोहर के अकाली-भाजपा नेता नहीं चाहते की शहर का विकास हो इसलिए उनका प्रयास रहता है कैसे ठेकेदारों से कमीशन बटोरा जाए। अकाली-भाजपा नेता केवल उपमुख्यमंत्री से नींव पत्थर लगवा कर लोगों को भ्रमित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed