फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   sunil jakhar, congress leader, akali-bjp, elections, ferozepur, jalandhar, punjab

ग्रामीण इलाकों में होगा सेहत सेवाओं का विस्तार : जाखड़

Tue, 20 Dec 2016 08:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Tue, 20 Dec 2016 08:56 PM IST
विज्ञापन
sunil jakhar, congress leader, akali-bjp, elections, ferozepur, jalandhar, punjab
सुनील जाख्‍ाड़।
पंजाब में कांग्रेस सरकार के गठन के बाद बुजुर्गों को 2000 रुपये पेंशन दी जाएगी। गांवों में सेम समस्या के खात्मे के लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। पीने के पानी की समस्या को खत्म करने के लिए नए वाटर वर्क्स का निर्माण करने के साथ ही पुराने वाटर वर्क्स का विस्तार किया जाएगा। यह बात प्रदेश कांग्रेस उप-प्रधान व विधायक सुनील जाखड़ ने गांव पंजावा में कही।
विज्ञापन


जाखड़ ने कहा कि विधानसभा चुनाव में अकाली-भाजपा दल के उम्मीदवार अपनी जमानतें भी नहीं बचा सकेंगे। इस अवसर पर गांव के सरपंच व मौजूदा 9 पंचों ने अपने सैकड़ों समर्थकों सहित भाजपा को अलविदा कहा और कांग्रेस में शामिल हुए। शामिल होने वाले में पंजावा के सरपंच अंग्रेज सिंह, पंच मनप्रीत सिंह, परमजीत सिंह, नीलू राम, कुलदीप सिंह, परमजीत सिंह, गुरसेवक सिंह, जगसीर सिंह, सोना बाई व राजविंदर कौर हैं।
विज्ञापन


जाखड़ ने गांव की सारी पंचायत को कांग्रेस में शामिल करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा विकास की बात की है। अकाली-भाजपा नेता केवल भ्रष्टाचार करने में व्यस्त है। राज्य में कांग्रेस सरकार के गठन के बाद पंचायत की ओर से गांव के विकास के लिए जो भी प्रपोजल बनाई जाएगी उसे फौरन अमली जामा पहनाकर उसपर काम शुरू करवाया जाएगा। ग्रामीण इलाके में सेहत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। किसानों का कर्जा माफ करना कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed