फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Sukhbir held a meeting at the cousin of the sports minister, Firozpur

खेलमंत्री के चचेरे भाई के घर सुखबीर ने की बैठक

Sun, 10 Jan 2021 05:53 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 05:53 PM IST
विज्ञापन
Sukhbir held a meeting at the cousin of the sports minister, Firozpur
गुरुहरसहाए (फिरोजपुर) में कार्यकर्ताओं से बैठक करने पहुंचे सुखबीर बादल। - फोटो : FIROZPUR
फिरोजपुर। अकाली दल और भाजपा गठबंधन टूटने के बाद सुखबीर बादल लोगों में अपनी पैठ बनाने के लिए पंजाब में होने जा रहे निकाय चुनाव में पूरी जान फूंकने में लगे हैं। रविवार को सुखबीर कांग्रेसी खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी के हलके गुरुहरसहाए में उनके चचेरे भाई के घर पहुंचे और बैठक कर नगर काउंसिल चुनाव पर चर्चा करने के अलावा वार्डों का दौरा किया।
विज्ञापन

सुखबीर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पिछला विधानसभा चुनाव कैप्टन अमरिंदर सिंह ईश्वर की शपथ ग्रहण कर लड़े थे और जीत गए, अब कैप्टन आगामी विधानसभा चुनाव में किसी शपथ खाकर लड़ेंगे। कांग्रेस ने कोई विकास कार्य नहीं किया है। कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। सुखबीर ने कहा कि कोविड-19 दौरान कैप्टन अपने घर से बाहर नहीं निकले थे, तो वे लोगों की समस्या क्या सुनेंगे। कैप्टन ने अपने विधायकों व मंत्रियों को पंजाब लूटने की पूरी छूट दी है। खेलमंत्री राणा सोढ़ी की मुख्यमंत्री कैप्टन से बहुत नजदीकी है, चाहे तो कैप्टन से ग्रांट लाकर अपने हलके में विकास कर सकते हैं, सोढ़ी ने बीस साल में अपने हलके में कोई विकास नहीं किया है।
विज्ञापन

इससे पहले सुखबीर ने खेल मंत्री के चचेरे भाई के घर बैठक कर गुरुहरसहाए के पंद्रह वार्डों की पूरी जानकारी हासिल की। उन्होंने अकाली दल के उम्मीदवार को पूरी तरह प्रोत्साहित किया। सुखबीर ने निकाय चुनाव में दिन-रात कार्य करने के साथ लोगों से तालमेल बढ़ाने की बात कही। पहले प्रत्येक चुनाव अकाली-भाजपा मिल कर लड़ते थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। इससे पहले सुखबीर अबोहर, जलालाबाद, फाजिल्का व अन्य शहरों में नगर काउंसिल संबंधी बैठकें कर चुके हैं। इस मौके पर अकाली नेता वरदेव सिंह मान, पौथी माला गद्दी नशीन युवराज सोढ़ी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed