{"_id":"57fe11854f1c1bd87528f009","slug":"suicide-case-justice-to-the-family-signature-campaign-start-faridkot-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुदकुशी कांड: परिवार को इंसाफ के लिए हस्ताक्षर मुहिम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुदकुशी कांड: परिवार को इंसाफ के लिए हस्ताक्षर मुहिम शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
Updated Wed, 12 Oct 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
खुदकुशी कांड
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुदकुशी कांड विरोधी एक्शन कमेटी ने पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए शहर में हस्ताक्षर मुहिम शुरू की है। इसका रस्मी आगाज घंटाघर चौक से किया गया और यहां पर खुदकुशी करने वाले परिवार के चार सदस्यों की फोटो वाला फ्लैक्स बोर्ड लगाकर इंसाफ पसंद लोगों से संघर्ष में शामिल होने की अपील की गई।
इस दौरान पीड़ित परिवार ने मृतक सदस्यों का 13 अक्तूबर को मेडिकल अस्पताल से सटे माता खीवी जी गुरुद्वारा साहिब में भोग डालने का फैसला किया है। भोग की रस्म के बाद एक्शन कमेटी की तरफ से अगले संघर्ष की घोषणा की जाएगी। एक्शन कमेटी के कनवीनर शविंदर सिंह संधू और सदस्य कर्णदीप सिंह ने कहा कि जिला पुलिस जानबूझ कर जांच के नाम पर केस को उलझाने में लगी है।
खुदकुशी करने वाले जगतार सिंह व उसकी पत्नी सलविंदर कौर समेत उनकी दोनों बेटियां मरने से पहले अपने हस्ताक्षरों वाला सुसाइड छोड़ कर गए हैं। इसमें स्पष्ट रूप से पड़ोसी परिवार के अलावा शहर के आला शिअद नेताओं का नाम लिखा हुआ है, लेकिन फिर भी पुलिस ने महज पड़ोसी परिवार को ही नामजद करके गिरफ्तार किया जबकि शिअद नेताओं के शमुलियत के बारे में जांच बैठा दी है। सुसाइड नोट को जांच के लिए फोरेंसिक लैब में भेज दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि पुलिस चाहे तो लैब से रिपोर्ट को जल्द मंगवाकर परिवार को इंसाफ दिलवा सकती है, लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते शिअद नेताओं को बचाने के लिए मामले को लंबा खींचा जा रहा है।
इस मौके पर गुरदित्त सिंह सेखों, डॉ. जीवनजोत कौर, स्वर्ण सिंह, दलीप सिंह, मक्खन सिंह, सूरज भान मौजूद थे।