फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Sudden bullet fired from constable's SLR, injured

कांस्टेबल की एसएलआर से चली अचानक गोली, जख्मी

Sat, 15 Jan 2022 10:39 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Sudden bullet fired from constable's SLR, injured
कपूरथला-कांजली मार्ग पर स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल एसएलआर से निकली गोली ठोडी के नीचे से गाल को चीरती हुई बाहर हो गई। थाना सिटी पुलिस ने जांच में मौके से खाली कारतूस बरामद किया है। घायल को उसके साथियों ने इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा। ड्यूटी डाक्टर ने उसकी दशा गंभीर बताई और प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाज के लिए अमृतसर गुरु नानक मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घायल की पहचान सीनियर कांस्टेबल 50 वर्षीय हरजिंदर सिंह निवासी चूहड़ चक्क नौशहरा सेखवां गुरदासपुर के रूप में की गई है। कांस्टेबल 16 दिसंबर 2021 से कपूरथला ट्रेनिंग सेंटर में ड्यूटी पर आया था। डीएसपी सब डिवीजन सुरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को सिविल अस्पताल के माध्यम से सूचना मिली कि एक कांस्टेबल की ठोडी के नीचे गोली लगी है। वह गंभीर घायल अवस्था में इलाज के लिए आया है। इसकी सूचना मिलते ही वह सिटी एसएचओ गौरव धीर, एएसआई जसवंत सिंह व पुलिस पार्टी के साथ सिविल अस्पताल पहुंचे तो घायल को हालत गंभीर होने के चलते अमृतसर के अस्पताल रेफर किया जा चुका था। पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में जांच दौरान एक खाली कारतूस मौके से बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed