फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   sucha singh chhotepur, punjab news, punjab political news, faridkot

चौथे फ्रंट के साथ मिलकर नई पार्टी बनाएंगे: छोटेपुर

Sat, 17 Sep 2016 04:12 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/फरीदकोट
ब्यूरो,अमर उजाला/फरीदकोट Updated Sat, 17 Sep 2016 04:12 PM IST
विज्ञापन
sucha singh chhotepur, punjab news, punjab political news, faridkot
फरीदकोट में पत्रकारों से बातचीत करते सुच्चा सिंह छोटेपुर। - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी के प्रांतीय कनवीनर पद से हटाए गए सुच्चा सिंह छोटेपुर की पंजाब परिवर्तन यात्रा शुक्रवार को फरीदकोट में संपन्न हो गई।
विज्ञापन


6 सितंबर से चल रही इस यात्रा के दौरान सुच्चा सिंह छोटेपुर ने राज्य के 13 लोकसभा क्षेत्रों का दौरा किया और साल 2017 के विधानसभा चुनावों को लेकर अपने समर्थकों से सलाह मशवरा किया। 

फरीदकोट के एक मैरिज पैलेस में आयोजित परिवर्तन रैली से पहले गांव कम्मेआना में आम आदमी पार्टी से त्यागपत्र देने वाले हरदीप सिंह किंगरा के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि वह चौथे फ्रंट के साथ मिलकर नई पार्टी गठन करने जा रहे हैं। जल्द ही पार्टी के नाम की भी घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वह पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू समेत पंजाब की भलाई के इच्छुक तमाम नेताओं से बातचीत कर रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि पंजाब की भलाई के लिए लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे थे, लेकिन दिल्ली की टीम ने पार्टी को बर्बाद करके रख दिया। रैली के दौरान छोटेपुर ने कहा कि साल 2017 के चुनाव में लोग ही अच्छे बुरे की पहचान करेंगे। इस मौके पर हरदेव सिंह तनाखबध,राजबीर सिंह भलूर,हरदीप सिंह किंगरा,डॉ.जीवनजोत कौर समेत स्वाभिमान पार्टी के जगदीश राये शर्मा ने भी विचार रखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed