{"_id":"688a41af9d0390c5ce06c5b3","slug":"students-upset-due-to-no-hearing-in-fee-casesat-outside-deo-office-on-mat-kapurthala-news-c-80-1-spkl1018-102817-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: फीस मामले में सुनवाई न होने से परेशान छात्र \nडीईओ कार्यालय के बाहर दरी बिछा कर बैठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: फीस मामले में सुनवाई न होने से परेशान छात्र डीईओ कार्यालय के बाहर दरी बिछा कर बैठा
विज्ञापन
-शिक्षा विभाग ने कहा- छात्र व अभिभावकों के आरोप बेबुनियाद
-- --
कपूरथला। फीस मामले में सुनवाई न होने पर जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स में जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) सेकेंडरी कार्यालय के बाहर एक निजी स्कूल का बारहवीं कक्षा का छात्र बुधवार को गांधीगीरी पर उतर आया। श्री गोइंदवाल रोड स्थित निजी स्कूल प्रबंधन से परेशान छात्र ने दफ्तर के बाहर धरना शुरू कर दिया और दरी बिछाकर पढ़ाई शुरू कर दी। मामला मीडिया में आया तो जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। विभाग और स्कूल प्रबंधन हरकत में आ गया।
दफ्तर के बाहर दरी बिछाकर पढ़ाई कर रहे छात्र को देखकर वहां आने-जाने वाले लोग हैरानी से देखते रहे। छात्र ने बताया कि उसने एक निजी स्कूल के खिलाफ चार माह पहले फीस रेगुलेटरी कमेटी के अध्यक्ष एवं डीसी कपूरथला और सचिव-कम-डीईओ सेकेंडरी के पास से शिकायत की थी। वह परिजनों के साथ लगातार दफ्तर के चक्कर लगा रहा है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। उसने आरोप लगाया कि स्कूल ने उसका दसवीं कक्षा का गलत प्रमाण पत्र जारी कर दिया जिसकी शिकायत भी उसके अभिभावक पिछले एक साल से कर रहे हैं लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उसको मजबूरन ऐसा कदम उठाना पड़ा।
पंजाब किसान यूनियन बागी ने के प्रदेश महासचिव गुरदीप सिंह भंडाल ने कहा कि ऐसी घटनाएं पंजाब सरकार की शिक्षा क्रांति पर बुरा असर डालती हैं। यह सब प्रशासन के इशारे पर हो रहा है। इसके लिए सीधे तौर पर डीसी व डीईओ सेकेंडरी जिम्मेदार हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने बच्चे के साथ न्याय नहीं किया तो संघर्ष तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
समझौते के बाद भी नहीं अदा की फीस
निजी स्कूल के मालिक सुखदेव सिंह ने कहा कि उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। छात्र के अभिभावक स्कूल फीस अदा नहीं करते हैं। पिछले सेशन की भी फीस नहीं दी गई। इसके लिए अभिभावकों ने लिखित में राजीनामा किया कि वे फीस अदा करेंगे लेकिन नहीं की। यह सब जानबूझकर किया जा रहा है। उनके पास सभी दस्तावेज मौजूद हैं।
नियमानुसार कार्रवाई करेंगे: डीसी
डीसी कपूरथला अमित कुमार पांचाल ने कहा कि पूरा मामले उनके ध्यान में आ गया है। इसकी गहनता से जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।