फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Student of Deviate College of Jalandhar commit Suicide

Jalandhar: डेवियट कालेज ने छात्र ने की खुदकुशी, प्रिंसिपल पर झूठे केस में फंसाने का आरोप, परिजनों का हंगामा

Fri, 28 Oct 2022 02:29 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 28 Oct 2022 02:29 PM IST
सार

मृतक के अभिभावकों ने बताया कि एक साल पहले कॉलेज में मैच के दौरान बेटे शुभम का झगड़ा हुआ था, जिसके बाद कुछ छात्रों ने उससे मारपीट की। लेकिन प्रिंसिपल मनोज शर्मा ने दूसरे छात्रों का साथ देते हुए बेटे के खिलाफ 307 का पर्चा दर्ज करवा दिया।

विज्ञापन
Student of Deviate College of Jalandhar commit Suicide
जालंधर में प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

जालंधर के डेवियट कालेज के छात्र ने प्रिंसिपल की ओर से दर्ज करवाए धारा 307 के मामले से आहत होकर सल्फास निगल ली। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन पोस्टमार्टम करवाकर शव को शमशान घाट ले जाने की बजाय एंबुलेंस लेकर फ्लाईओवर पर पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शुभम डेवियट कालेज में बीसीए सेकेंड ईयर का छात्र था। उसकी मौत की सूचना मिलते ही डीएवी कॉलेज, डेवियट कालेज के छात्र सड़क पर उतर आए और डीएवी फ्लाईओवर जाम कर दिया। परिजन और छात्र डेवियट कालेज के प्रिंसिपल मनोज शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस प्रदर्शनकारियों को काफी देर से समझाने में जुटी हुई है, एसीपी नॉर्थ दमनवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे लेकिन छात्रों ने एफआईआर से पहले धरना ना हटाने की बात कही। धरने के कारण फ्लाईओवर के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। पुलिस ने धरने को देखते हुये मकसूदां चौक और डीएवी फ्लाईओवर के पास से ट्रैफिक को डायवर्ट करना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


मृतक के अभिभावकों ने बताया कि एक साल पहले कॉलेज में मैच के दौरान बेटे शुभम का झगड़ा हुआ था, जिसके बाद कुछ छात्रों ने उससे मारपीट की। लेकिन प्रिंसिपल मनोज शर्मा ने दूसरे छात्रों का साथ देते हुए बेटे के खिलाफ 307 का पर्चा दर्ज करवा दिया। इस मामले में इंसाफ की मांग कर रहे छोटे भाई का नाम भी पुलिस ने चार्जशीट में जोड़ दिया जिससे शुभम आहत था। जब सल्फास निगलने के बाद उसे अस्पताल ले जा रहे थे तो उसने मां से कहा कि वह बेकसूर है, उसे फंसाया गया और अब कालेज प्रबंधन के दबाव में आकर पुलिस छोटे भाई का करियर तबाह करने के लिए चार्जशीट में नाम जोड़ दिया। मेरे कारण सब कुछ खत्म हो गया, अब मैं नहीं रहना चाहता पर मेरे मौत के जिम्मेदार लोगों को सजा जरूर दिलवाना। डीसीपी इंस्वेटीगेशन जसकिरणजीत सिंह तेजा, डीसीपी लॉ एंड आर्डर अकुंर गुप्ता पुलिस पार्टी सहित डीएवी फ्लाईओवर पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे परिजनों और छात्रों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed