फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Stoned on police to catch PO, pregnant woman constable injured

पीओ पकड़ने गई लोहियां पुलिस पर पथराव, गर्भवती महिला कांस्टेबल जख्मी

Thu, 31 Oct 2019 10:21 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Stoned on police to catch PO, pregnant woman constable injured
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन गर्भवती कांस्टेबल अमनदीप कौर। - फोटो : KAPURTHALA
गांव पम्मण में पीओ को पकड़ने पहुंची लोहियां थाने की पुलिस टीम पर परिवार ने हमला कर दिया। पारिवारिक सदस्यों की ओर से किए गए पथराव में कई पुलिस कर्मियों के जख्मी होने की सूचना है। जबकि टीम में शामिल गर्भवती महिला पारिवारिक सदस्यों की ओर से हाथापाई और पथराव किए जाने से जख्मी हो गई। जिसे अस्पताल भर्ती कराया गया है। जहां पर उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। थाना तलवंडी चौधरियां की पुलिस ने पीओ समेत एक ही परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज कर पीओ, उसके पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि नामजद मां-बेटी फरार हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। थाना तलवंडी चौधरियां के एसएचओ इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि गांव पम्मन निवासी सुखविंदर सिंह पशुओं की खरीद-फरोख्त का काम करता है। इस खरीद-फरोख्त में ही वह ठगी करता था। उसके खिलाफ थाना लाहियां में किसी व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया था, लेकिन पुलिस की ओर से बार-बार बुलाए जाने के बावजूद वह पेश नहीं हो रहा था। इस पर अदालत ने उसे पीओ (भगोड़ा) करार दे दिया। वीरवार सुबह जब थाना लोहियां की पुलिस टीम एएसआई कुलबीर सिंह के नेतृत्व में पीओ सुखविंदर सिंह को पकड़ने पहुंची। इस टीम में गर्भवती महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर भी शामिल थी। जब टीम सुखविंदर सिंह के घर पहुंची तो कांस्टेबल अमनदीप कौर पर सुखविंदर सिंह, उसके भाई यादविंदर सिंह और पिता मलकीत सिंह ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने अमनदीप कौर के साथ धक्कामुक्की भी की। जिससे वह बेहोश होकर वहीं गिर पड़ीं। सूचना मिलते ही थाना तलवंडी चौधरियां की पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी कांस्टेबल को अस्पताल भर्ती कराया। एसएचओ के अनुसार पीओ सुखविंदर सिंह, उसके भाई यादविंदर सिंह, बहन सुनीता, पिता मलकीत सिंह और मां बलबीर कौर के खिलाफ सरकारी काम में विघ्न डालने समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीओ सुखविंदर सिंह, यादविंदर सिंह और मलकीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि सुनीता व बलबीर कौर फरार हैं। पथराव में पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। जख्मी कांस्टेबल अमनदीप कौर पहले सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने के चलते कपूरथला सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। इस समय कांस्टेबल जालंधर के निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। एसएचओ के अनुसार कांस्टेबल की हालत ठीक है।

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन गर्भवती कांस्टेबल अमनदीप कौर और कांस्टेबल के पांव पर जख्म।

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन गर्भवती कांस्टेबल अमनदीप कौर और कांस्टेबल के पांव पर जख्म।- फोटो : KAPURTHALA

पथराव में टूटा पुलिस की गाड़ी का शीशा।

पथराव में टूटा पुलिस की गाड़ी का शीशा।- फोटो : KAPURTHALA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed