फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   State bank's seal opened after four days in Abohar

अबोहर में चार दिन बाद खुली स्टेट बैंक की सील

Fri, 05 Mar 2021 06:07 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 06:07 PM IST
विज्ञापन
State bank's seal opened after four days in Abohar
अबोहर में चार दिनों बाद खुले बैंक में पहुंचे लोग। संवाद - फोटो : ABOHAR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अबोहर। करीब एक करोड़ रुपये की देनदारी को लेकर एक मार्च को नगर निगम की ओर से सील किया गया बाजार नंबर 4 का स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को सुबह 9 बजे खोल दिया। इससे ग्राहकों ने राहत की सांस ली है।
बैंक के मुख्य प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने बताया ने प्रबंधन ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि ग्राहकों को हो रही परेशानी को देखते बैंक को खोला जाए। याचिका पर सुनवाई के दौरान जस्टिस तेजिंद्र पाल सिंह ढींढसा की एकल पीठ ने नगर निगम को लताड़ लगाते हुए कहा कि प्रतिदिन सैकड़ों लोगों से लेनदेन करने वाली बैंक को अचानक सील नहीं किया जा सकता। इससे जनता में बैंकिंग प्रणाली के प्रति अविश्वास की भावना पैदा होती है।
विज्ञापन

बैंक की ओर से पेश हुए हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सुमित नारंग की दलीलों पर गौर करते हुए अदालत ने नगर निगम को आदेश जारी किए कि वह बैंक खोलते हुए जिला अदालत से कानूनी कार्यवाही की प्रक्रिया शुरू कर सकता है। अदालत के आदेशों पर शुक्रवार सुबह 9 बजे निगम के अधिकारी बैंक पहुंचे और वीडियोग्राफी करवाते हुए सभी सीलें खोल दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि वर्ष 1938 से स्टेट बैंक ने बाजार नंबर 4 स्थित नगर परिषद की इमारत लीज पर ली थी। वर्ष 1984 में लीज खत्म होने पर बैंक प्रबंधन ने नगर परिषद को लीज बढ़ाने के लिए आवेदन किया। नगर परिषद ने लीज नहीं बढ़ाई। इसी के साथ ही वर्ष 1984 से बैंक का किराया अदा न करने पर निगम ने एक मार्च इमारत सील कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed