फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Stampede caused by the fall of Ravana's effigy

Jalandhar News: रावण का पुतला गिरने से मची भगदड़

Thu, 02 Oct 2025 07:52 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 07:52 PM IST
विज्ञापन
Stampede caused by the fall of Ravana's effigy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। महानगर जालंधर के कई स्थानों पर रावण दहन किया गया। जालंधर की साईं दास स्कूल की ग्राउंड में दशहरा पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। श्री महाकाली मंदिर दशहरा कमेटी के प्रधान तरसेम कपूर व महासचिव गोपाल गुप्ता ने बताया कि इस बार लंका नरेश रावण के साथ आतंकवाद का पुतला भी फूंका गया है। रावण का पुतला 100 फीट, कुंभकर्ण 80 फीट और मेघनाद का पुतला 70 फीट का पुतला बनाया गया था। जालंधर छावनी कि दशहरा ग्राउंड में भी दशहरा धीम-धाम से मनाया गया। इससे पहले रावण के पुतले की गर्दन अचानक से टूट गई। अचानक से तेज काली घटा छा गई और तेज हवाएं चलने लगी। इस दौरान बूंदाबांदी भी हुई। तेज हवा चलने से रावण का पुतला औंधे मुंह गिर गया। इस दौरान कई लोग रावण पूजन कर रहे थे तो कई रावण के पुतले के साथ सेल्फी लेने में मशगूल थे। पुतला गिरते ही इन लोगों में भगदड़ मच गई और वह भाग खड़े हुए। एक शख्स तो स्कूटी पर ही पुतले के पास खड़ा था जो आंशिक रूप से पुतले की चपेट में भी आ गया। उसको हल्की चोट लग गई। थोड़ी देर बाद मौसम साफ होने के पश्चात पुतले को जैसे तैसे दोबारा से खड़ा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed