{"_id":"0e2c603f4b2ecae2ad03131a952ceced","slug":"srbt-khalsa-may-file-a-case-in-the-congress-sukhbir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरबत खालसा में जाने वाले कांग्रेसियों पर केस दर्ज हो सकता है : सुखबीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरबत खालसा में जाने वाले कांग्रेसियों पर केस दर्ज हो सकता है : सुखबीर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Sun, 29 Nov 2015 09:41 PM IST
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल का कहना है कि सरबत खालसा में जाने और मदद करने वाले कांग्रेसी नेताओं पर सरकार देशद्रोह का केस दर्ज कर सकती है।
एजेंसियां और पुलिस पूरे सबूत जुटा रही हैं, जब पर्याप्त सबूत मिल गए तो उन पर केस दर्ज कर लिए जाएंगे। डिप्टी सीएम रविवार को जालंधर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आए थे।
सुखबीर ने रविवार सुबह पार्टी विधायकों और नेताओं के साथ ब्रेकफास्ट किया और 4 दिसबंर को नकोदर में होने वाली सद्भावना रैली के बारे में रणनीति बनाई।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पंजाब के हालात खराब करने में लगी हुई है। सुखबीर ने कहा कि कांग्रेस अगर शामिल नहीं है, तो सिक्की, जीरा व उन नेताओं को पार्टी से बाहर करना चाहिए था।
पार्टी से नेताओं को नहीं निकाला गया, इसका मतलब कांग्रेस का गठबंधन कट्टरपंथियों के साथ है। सुखबीर बादल ने कहा कि इस समय पूरा विश्व आतंकवाद से ग्रस्त है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पंजाब को राजस्थान और मध्य प्रदेश में अफीम की खेती का नुकसान सहना पड़ रहा है। दोनों राज्य अपना राजस्व बढ़ाने के लिए वहां पर नशे की खेती कर रहे हैं।
इसका खामियाजा पंजाब को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार वचनबद्ध है। अगले तीन माह में 2400 सेवा केंद्र शुरू कर दिए जाएंगे।