{"_id":"6880c175b31ec34be50d12d6","slug":"spgp-chief-farmer-leader-dallewal-attended-last-prayers-of-114-year-old-athlete-fauja-singh-and-paid-tribute-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: 114 साल के एथलीट फौजा सिंह की अंतिम अरदास, एसपीजीपी प्रधान, किसान नेता डल्लेवाल समेत हजारों पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: 114 साल के एथलीट फौजा सिंह की अंतिम अरदास, एसपीजीपी प्रधान, किसान नेता डल्लेवाल समेत हजारों पहुंचे
Wed, 23 Jul 2025 04:33 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 23 Jul 2025 04:33 PM IST
सार
पंजाब के जालंधर स्थित गांव ब्यास में बुधवार को मास्टर एथलीट फौजा सिंह की अतिंम अरदास में हजारों लोग पहुंचे थे। फौजा सिंह को अतिंम श्रद्धांजलि देने के लिए एसपीजीपी प्रधान हरजिदंर सिंह धामी, श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज, किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल सहित कई नेता पहुंचे थे।
विज्ञापन
फौजा सिंह को श्रद्धांजलि देते परविंदर ईशू और अन्य।
- फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विस्तार
दुनिया के सबसे उम्रदराज 114 साल के एथलीट फौजा सिंह के देहांत के लगभग एक सप्ताह बाद 20 जुलाई को उनका अंतिम संस्कार किया गया था। वहीं बुधवार को फौजा सिंह की अतिंम अरदास रखी गई, जिसमे कई नामी लोगों ने भाग लेकर उनको अंतिम श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
फौजा सिंह को अतिंम श्रद्धांजलि देने के लिए एसपीजीपी प्रधान हरजिदंर सिंह धामी, श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज, किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल सहित कई नेता पहुंचे थे। इस दौरान एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर धामी ने फौजा सिंह को श्रद्धाजंलि दी व फौजा सिंह व लैंड पूलिंग पॉलिसी को लेकर अहम बातें की। उन्होंने कहा कि देश भर में युवा नशे की दलदल में फंस रहे है। ऐसे में युवा पीढ़ी को फौजा सिंह से प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
लैंड पूलिंग मुद्दे पर उन्होंने कहा कि धरती जमींदारों की मां है और ऐसे में अगर कोई उनकी जमीन को छीनने का यत्न करें तो वह सही नहीं है। अगर जमींदार उन्हें अपनी सहमति से जमीन देना चाहें तो अलग बात है। बीबी जागीर कौर के बयान कि एसजीपीसी प्रधान राजनीति दवाब में है के जवाब में हरजिंदर धामी ने कहा कि जब बीबी जागीर कौर खुद प्रधान थी तब उन्हें इस मामले को उजागर करना चाहिए था।
विज्ञापन
अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने कहा कि फौजा सिंह को 114 साल की उम्र में कोई नहीं हरा पाया। आखिरी समय तक वह फिट रहे और सैर करते रहे। उन्होंने कहा कि लंदन की सड़कों पर जब उन्होंने दौड़ लगाई तो विदेशी भी उनकी तारीफ करने लग गए थे। फौजा सिंह ने कभी सिख पहचान के साथ समझौता नहीं किया। उन्हें जब पगड़ी पहन कर के दौड़ने से मना किया गया तो फौजा सिंह ने दौड़ लगाने से मना कर दिया था। इसके बाद उन्होंने पगड़ी पहनकर दौड़ लगाई और सिख पहचान को इंटरनेशल स्तर पर पहुंचाया।
वहीं, दरबार साहिब को लगातार ई-मेल द्वारा धमकियां मिलने को लेकर उन्होंने कहा कि सिख कौम ऐसी धमकियों से डरने वाली नहीं है। सरकार इन आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई कर रही है। बीते दिन सीएम मान ने भी आरोपियों को आईपी एड्रेस ट्रेस करने की बात कही है, ऐसे में जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। बीबी जागीर द्वारा पंथ को एक करने के मामले में जत्थेदार ने कहा कि पंथ पहले भी एकजुट है और आगे भी एकजुट रहेगा। जत्थेदार ने कहा कि पंथ कभी दोफाड़ नहीं हुआ व पंथ ने हमेशा इकट्ठे रहना है। ऐसे में पंथ के सिद्धातों को सभी को अपनाना चाहिए।