फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Smuggler arrested with German pistol and 6 cartridges

जर्मन पिस्टल और ६ कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

Fri, 26 Aug 2022 11:06 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with German pistol and 6 cartridges
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। मकसूदां पुलिस जालंधर ने करोड़ों की हेरोइन, आर्म्स एक्ट और 307 के मामले में भगोड़ा चल रहे तस्कर को 7.65 जर्मन पिस्टल और 6 कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जतिंदर कुमार उर्फ जिंदर एनडीपीएस एक्ट के केसों में 10 साल की सजा काट रहा है और आर्म्स एक्ट और 307 के मामले में भगोड़ा चल रहा था जो पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
डीएसपी करतारपुर सुरिंदर पाल घोगड़ी ने बताया कि थाना मकसूदां की पुलिस रेलवे फाटक वरियाणा के पास गश्त कर रही थी कि उन्हें सूचना मिली कि जिंदर वासी मोहल्ला शौरियां कपूरथला हाल वासी जालंधर कुंज के पास अवैध असलहा है। इस पर पुलिस ने नाकाबंदी कर कपूरथला की ओर से आ रही कार को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से जेब से 7.65 एमएम की पिस्टल और 6 कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एनडीपीएस केस में 10 साल की सजा काट रहा है। जब पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि जिंदर पर करोड़ों की हेरोइन तस्करी के 5 केस दर्ज हैं, वहीं आर्म्स एक्ट के 2 और 307 के मामले में पिछले 8 महीनों से भगोड़ा चल रहा था।
विज्ञापन

इसी तरह थाना भोगपुर पुलिस ने 15 ग्राम हेरोइन और 90 नशीली गोलियों के साथ महिला सहित 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी आदमपुर सर्बजीत राय ने बताया कि भोगपुर पुलिस ने कुरेशिया मशरूफ के पास नाकाबंदी के दौरान बलजीत सिंह वासी गांव जाजा होशियारपुर और अमनदीप गिल वासी गांव ढड्डा भोगपुर को 10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं गांव पचरंगा से किंगरा चौ वाला की तरफ पैदल आ रही महिला रजनी उर्फ रज्जी वासी किंगरा चौ वाला से शक के आधार पर रोककर तलाशी के दौरान 5 ग्राम हेरोइन और 90 खुली नशीली गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने तीनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed