{"_id":"3e21578b3a9c0d6f0f327df34211584f","slug":"sivrman-salaries-seeking-release-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवरमैन कर्मचारियों को वेतन जारी करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवरमैन कर्मचारियों को वेतन जारी करने की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Tue, 29 Dec 2015 04:44 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम में ठेके पर काम करने वाले करीब 66 सीवरमैन कर्मचारियों को बीते तीन माह से वेतन नहीं दिया गया है।
पंजाब सीवरमैन यूनियन के अध्यक्ष पवन बाबा ने कहा कि वेतन न मिलने से कर्मचारियों को खुद के परिवार का खर्च चलाने में मुश्किल हो रही है।
उन्होंने कहा कि यूनियन कई बार निगम अधिकारियों से मिलकर कर्मचारियों को वेतन देने की बात कर चुकी है, मगर अब तक सीवरमैन का वेतन जारी नहीं हुआ है।
महज 6-7 हजार में काम करने वाले सीवरमैन को वेतन लेने के लिए कई महीने से इंतजार करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि ठेके पर काम करने वाले सीवरमैन को वेतन न मिलने की जानकारी सत्ताधारी सरकार के स्थानीय नेताओं को भी दी गई, मगर उन्होंने भी अब तक कोई हल नहीं करवाया।
उन्होंने कहा कि उनकी मांग है कि सीवरमैन का रोका हुआ वेतन जल्द जारी किया जाए।