फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Sister and brother died after drowning in a pit filled with water

Jalandhar News: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बहन-भाई की मौत

Sun, 17 Aug 2025 10:02 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sun, 17 Aug 2025 10:02 PM IST
विज्ञापन
Sister and brother died after drowning in a pit filled with water
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बटाला। कस्बा ध्यानपुर के गांव चंदू सूजा में ईंट भट्ठे के पास पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बहन-भाई की मौत हो गई। दोनों के शव शनिवार देर शाम मिले। मृतक बच्चों की पहचान प्रिंस (13) और लक्ष्मी (12) के रूप में हुई है। फतेहगढ़ चूड़ियां थाना पुलिस ने शवों को बटाला सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


बच्चों की मां रज्जी ने बताया कि वह तीन महीने से ईंट भट्ठे पर काम कर रही है। उसके पति की कुछ समय पहले ही मौत हो चुकी है। शुक्रवार को उसका बेटा प्रिंस और बेटी लक्ष्मी भट्ठे के पास खेल रहे थे। काफी समय तक जब वे घर नहीं आए तो उनकी तलाश शुरू की। जब दोनों बच्चे कहीं नहीं मिले तो शक के आधार पर उन्होंने पुलिस को बच्चों के अगवा होने की शिकायत दी थी। रज्जी ने बताया कि शनिवार की शाम भट्ठे के पास पानी के गहरे गड्ढे में दोनों बच्चों के शव मिले। मामले को लेकर थाना फतेहगढ़ चूड़ियां से संबंधित जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने बच्चों की मां के बयान पर दोनों बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम करवा दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही बच्चों की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed