फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Sikh organizations demand public execution of rape accused

सिख संगठनों ने की दुष्कर्म के आरोपियों को सार्वजनिक तौर पर फांसी देने की मांग

Mon, 21 Feb 2022 08:37 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 08:37 PM IST
विज्ञापन
Sikh organizations demand public execution of rape accused
जालंधर। सिख बच्ची के साथ हैदराबाद में हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद सिख संगठनों में भारी रोष पाया जा रहा है। सिख संगठनों ने इस तरह की घटना के आरोपी को सार्वजनिक तौर पर फांसी देने की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में सिख तालमेल कमेटी ने एक बैठक कर हैदराबाद में हुई इस घटना की निंदा की। इस बैठक में कमेटी प्रधान तेजिंदर सिंह परदेसी, हरपाल सिंह चड्ढा, हरप्रीत सिंह नीटू ने कहा कि सिख बच्ची के साथ लगातार यह दूसरी घटना है, जिसके कारण सिख संगत में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से लगता है कि देश में लॉ एंड आर्डर पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है और महिलाएं सुरक्षित नहीं रही हैं। अगर यही हालात रहे तो दिन के समय में भी महिलाएं घर से बाहर निकलने से कतराने लगेंगी। उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से भी इन दोनों मामलों को लेकर हस्तक्षेप करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed