फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Demand of 50 lakh Ransom, Singer Sidhu Moose Wala

गायक सिद्धू मूसेवाला से नहीं कराई मुलाकात तो मांगी 50 लाख की फिरौती, दी मरवाने की धमकी

Mon, 02 Mar 2020 11:08 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर(पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर(पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 02 Mar 2020 11:08 AM IST
विज्ञापन
Demand of 50 lakh Ransom, Singer Sidhu Moose Wala
धमकी भरा फोन कॉल - फोटो : फाइल फोटो
गायक सिद्धू मूसेवाला से मुलाकात न करवाने की बात को लेकर मोगा निवासी युवती भड़क उठी। युवती ने मूल रूप से लुधियाना व हाल फिलहाल यूके में रह रहे व्यक्ति को धमकाते हुए पचास लाख की फिरौती की मांग कर दी। यही नहीं मांग न पूरी करने पर उसे बदनाम करने व जान से मरवाने की धमकियां तक दे डालीं।
विज्ञापन


थाना सिटी पुलिस ने इस मामले में युवती के खिलाफ फिरौती मांगने व धमकियां देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि इसी युवती की शिकायत पर सिद्धू मूसेवाला पर मोगा पुलिस ने मामला दर्ज किया हुआ है।
विज्ञापन


थाना सिटी पुलिस को दी शिकायत में लुधियाना के गांव माछीवाड़ा निवासी सुरेंदर पाल सिंह ने बताया कि वह यूके में रहता है। वहां पर ठेकेदारी का काम करता है। वह 20 फरवरी को ही पंजाब आया है। इस दौरान ही उसे बिलासपुर (मोगा) वासी कमलदीप कौर का फोन आया था। उसने फोन एटेंड नहीं किया तो उसने वाट्सएप पर मेसेज भेजे। इसके बाद दोनों की फोन पर बातचीत हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेंदरपाल के अनुसार सोशल मीडिया पर उसकी सिद्धू मूसेवाला के साथ फोटो देख लड़की ने उससे कहा कि वह भी सिद्धू मूसेवाला की प्रशंसक है और उससे मिलना चाहती है। सुरेंदर पाल ने सिद्धू मूसेवाला के चाचा राजिंदर सिंह से बात की, जिन्होंने बताया कि यह वही लड़की है जिसने उसके भतीजे सिद्धू पर थाना मोगा में झूठी शिकायत दर्ज कराई थी।

इसके बाद सुरेंदर पाल ने कमलदीप के फोन उठाने बंद कर दिए। सुरेंदर पाल के अनुसार वह बीते दिनों जब मुक्तसर में गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब में माथा टेकने आया हुआ था तो फिर से कमलदीप का फोन आया। जिसने सीधे तौर पर ही उससे 50 लाख की फिरौती मांगी।


साथ ही रुपये न देने पर उसे बदनाम करने, मरवाने तक की धमकियां दी। थाना सिटी प्रभारी तेजिंदर पाल सिंह ने बताया कि उन्होंने सुरेंदर पाल सिंह की शिकायत पर कमलदीप कौर निवासी बिलासपुर (मोगा) के खिलाफ धमकियां देने और फिरौती मांगने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed