{"_id":"6578b26b2e7c2d76c008a227","slug":"sidhu-moosewala-murder-case-accused-present-in-mansa-court-jalandhar-news-c-82-1-spkl1051-328-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: सिद्धू मूसेवाला कत्ल कांड के आरोपियों की मानसा की अदालत में पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: सिद्धू मूसेवाला कत्ल कांड के आरोपियों की मानसा की अदालत में पेशी
विज्ञापन
मानसा। पंजाबी गायक मूसेवाला हत्याकांड में शामिल आरोपियों अरशद खान, कपिल पंडित, सचिन भिवानी को मानसा की अदालत में सेशन कोर्ट पेश किया गया जबकि अन्य आरोपियों को वीसी के द्वारा पेशी हुई। अदालत की ओर से इस मामले की सुनवाई 5 जनवरी मुकर्रर की है। पेशी के दौरान सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह भी मौजूद रहे।
इस मामले में आरोपी जग्गू भगवानपुरिया और लॉरेंस बिश्नोई द्वारा अदालत में उन्हें इस मामले में डिस्चार्ज करने की अपील भी की गई। इस दौरान सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि सिद्धू हत्याकांड मामले में नामजद कुछ लोग विजिटर वीजा पर विदेश गए हुए हैं, जिनको पुलिस अब तक नहीं पकड़ पाई। उन्होंने कहा कि उन्हें अदालत पर पूरा भरोसा है और वह अपने बेटे के लिए इंसाफ मांगते रहेंगे।
2024 के लोकसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी की ओर से लड़ने को लेकर पूछे जाने पर बलकौर सिंह ने कहा कि उन्हें या उनके परिवार को किसी भी पार्टी ने अभी तक कोई चर्चा नहीं की और न ही उनका अभी कोई इरादा है। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ना या न लड़ना अभी कहना जल्दबाजी होगी।