फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   shopkeepers protest, currency demonetization, shops closed, against the decision, jalandhar

नोट बंदी के खिलाफ दुकानें बंद रखेंगे दुकानदार 

Mon, 21 Nov 2016 09:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Mon, 21 Nov 2016 09:06 PM IST
विज्ञापन
shopkeepers protest, currency demonetization, shops closed, against the decision, jalandhar
विरोध - फोटो : Demo Pic
नोट बंदी के बाद से कारोबार ठप होने से अब दुकानदार इस फैसले के खिलाफ सड़कों पर उतरने को मजबूर हो गए हैं। इस कड़ी में फगवाड़ा गेट इलेक्ट्रानिक्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने यह फैसला किया है कि वह नोट बंदी के रोषस्वरूप 23 नवंबर को अपनी दुकानें बंद रखेंगे।
विज्ञापन


एसोसिएशन की बैठक में इलेक्ट्रानिक ट्रेडर वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान गुरमीत सिंह बिट्टू, उप प्रधान बलजीत सिंह आहलूवालिया ने कहा कि नोटबंदी से व्यापारियों और लोगों को परेशानी हो रही है। सरकार के इस फरमान से कारोबार ठप होकर रह गया है। इस परेशानी के विरोध में 23 नवंबर को फगवाड़ा गेट, भगत सिंह चौक, रेलवे रोड, सेंट्रल टाउन, मिलाप रोड, बैंस मार्केट और साथ लगती दुकानें दोपहर 12 बजे तक बंद कर रोष प्रकट किया जाएगा।
विज्ञापन


इस बैठक में जालंधर इलेक्ट्रिकल मर्चेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान भारत काकड़िया, चेयरमैन टीएस बेदी, जालंधर इलेक्ट्रिकल ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान अमित सहगल, चेयरमैन करनैल सिंह भाटिया व अन्य एसोसिएशन के सदस्य मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed