फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Shopkeepers Protest against Police in Jalandhar

Jalandhar: व्यापारी एसोसिएशन के प्रधान से धक्कामुक्की पर भड़के दुकानदारों ने लगाया जाम, पुलिस ने खदेड़ा

Fri, 17 Feb 2023 06:05 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 17 Feb 2023 06:05 PM IST
सार

धरने के दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दुकानदारों ने मांग रखी है कि कमिश्नर खुद यहां आएं और व्यापारियों की शिकायत सुनें या थाना 3 के प्रभारी इंस्पेक्टर कमलजीत यहां आकर सभी के सामने माफी मांगें। इसके बाद शाम करीब चार बजे थाना तीन की पुलिस ने धरना दे रहे व्यापारियों को खदेड़ दिया।

विज्ञापन
Shopkeepers Protest against Police in Jalandhar
प्रधान को उठाकर ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

जालंधर में व्यापारी एसोसिएशन के प्रधान से थाना प्रभारी द्वारा धक्कामुक्की करने के विरोध में गुस्साए करीब 400 दुकानदारों ने शुक्रवार को अपनी दुकानें बंद कर अड्डा टांडा-रेलवे रोड जाम कर दिया। धरने के दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दुकानदारों ने मांग रखी है कि कमिश्नर खुद यहां आएं और व्यापारियों की शिकायत सुनें या थाना 3 के प्रभारी इंस्पेक्टर कमलजीत यहां आकर सभी के सामने माफी मांगें। इसके बाद शाम करीब चार बजे थाना तीन की पुलिस ने धरना दे रहे व्यापारियों को खदेड़ दिया। साथ ही प्रधान को गाड़ी में डालकर थाने ले गई।
विज्ञापन


गुरुवार को माई हीरा गेट और अड्डा टांडा के व्यापारी थाना नंबर 3 में किसी मामले को लेकर शिकायत करने पहुंचे थे। वहां प्रधान दीपक जोशी ने किसी मामले को लेकर थाना प्रभारी कमलजीत के साथ किसी की फोन पर बात करवानी चाहिए तो इस पर गुस्साए प्रभारी ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और थाने से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद गुस्साए दुकानदारों ने धरना लगाने की चेतावनी दी थी। 
विज्ञापन


शुक्रवार को करीब 400 दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद अड्डा टांडा-रेलवे रोड जाम कर दी और धरना लगा दिया। प्रधान दीपक जोशी ने कहा कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं की जाती तब तक यह धरना इसी तरह जारी रहेगा और दुकानें भी नहीं खोली जाएंगी। इस धरना प्रदर्शन को लेकर अंदरूनी बाजारों में जाम लग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता मिंटा को भी लिया हिरासत में
माई हीरां गेट बाजार के प्रधान दीपक जोशी को हिरासत में लेने के बाद उसके समर्थन में धरने पर बैठे भाजपा के वरिष्ठ नेता मिंटा कोछड को भी थाना तीन की पुलिस मौके से उठाकर ले गई। मिंटा कोछड़ जिला भाजपा युवा इकाई के प्रधान के साथ साथ व्यापारी व कई संगठनों के पदाधिकारी भी हैं। लिहाजा, पुलिस व व्यापारियों के बीच देर शाम तक तनाव बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed