फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   shopkeepers injured brothers looted cash clothes family members staged action against accused

दुकानदार भाइयों को घायल कर नकदी और कपड़े लूटे, आरोपियों पर कार्रवाई के लिए परिजनों ने लगाया धरना

Sat, 19 Dec 2020 04:56 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 04:56 PM IST
विज्ञापन
shopkeepers injured brothers looted cash clothes family members staged action against accused
मुक्तसर। मलोट रोड पर शुक्रवार की रात कुछ अज्ञात युवाओं ने दुकान में घुसकर दुकानदार भाइयों को घायल कर नकदी और रेडीमेड कपड़े लूटकर फरार हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घटना से गुस्साए परिजनों ने शनिवार की सुबह आसपास के दुकानदारों के साथ धरना लगा दिया। थाना सिटी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा देकर धरना खत्म कराया।
विज्ञापन

गोनियाना रोड के निवासी संगत राम व मंगत राम की मलोट रोड पर रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। दोनों भाइयों के मुताबिक शुक्रवार शाम कुछ युवक कपड़े लेने के लिए आए। युवकों ने कपड़े पसंद कर लिए। कपड़े महंगे होने के कारण उन्होंने युवकों को कम रेट पर कपड़े देने से मना कर दिया। इस पर उनकी युवकों से बहस हो गई। इसके बाद युवक दुकान से चले गए। रात करीब आठ बजे युवकों ने करीब 25-30 साथियों सहित डंडे, बेसबॉल तथा कुछ अन्य तेजधार हथियारों सहित दुकान पर हमला कर दिया। आरोपियों ने संगत तथा मंगत से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ितों को सिविल अस्पताल दाखिल कराया गया।
विज्ञापन

पारिवारिक सदस्यों ने थाना सिटी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी दुकान से लगभग 35 हजार रुपये और हजारों के कपड़े लूट ले गए। शनिवार की सुबह दुकानदारों के पारिवारिक सदस्यों दुकान के समक्ष धरना लगाया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर भड़ास निकालते हुए कार्रवाई न किए जाने का आरोप लगाया। थाना सिटी प्रभारी मोहन लाल ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा देकर धरना खत्म कराया। थाना प्रभारी ने बताया जांच शुरू कर दी गई है। घायल भाइयों के बयान लिए जा रहे हैं। आरोपियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed