{"_id":"6b05da099132e11ec60a2e84","slug":"shocking-incident-in-jalandhar-finance-businessman-lucky-khokha-murdered-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में दिल दहलाने वाली वारदात: फाइनेंस कारोबारी लकी खोखा की हत्या, हमलावर काट कर ले गए हाथ की उंगलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में दिल दहलाने वाली वारदात: फाइनेंस कारोबारी लकी खोखा की हत्या, हमलावर काट कर ले गए हाथ की उंगलियां
Wed, 25 Nov 2026 12:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर
अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 25 Nov 2026 12:10 AM IST
सार
वारदात की सबसे खौफनाक बात यह रही कि हमलावरों ने लकी खोखा के हाथों की उंगलियां भी काट दीं और कटी हुई उंगलियां अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
रंजिश में वारदात।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मखदूमपुरा इलाके में मंगलवार देर शाम पुरानी रंजिश के चलते ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। एक दर्जन से अधिक हमलावरों ने प्रॉपर्टी और फाइनांस कारोबारी लकी खोखा पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात की सबसे खौफनाक बात यह रही कि हमलावरों ने लकी खोखा के हाथों की उंगलियां भी काट दीं और कटी हुई उंगलियां अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
अचानक हुए इस हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान मखदूमपुरा निवासी लकी खोखा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हमलावरों की संख्या एक दर्जन से अधिक थी और उन्होंने लकी खोखा को घेरकर तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए। इस दौरान उसे संभलने तक का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन
मृतक के भाई मनमोहन ने आरोप लगाया है कि शिवसेना नेता के बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस खूनी वारदात को अंजाम दिया। परिजनों का कहना है कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश है और इसी रंजिश के चलते लकी खोखा को निशाना बनाया गया। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी केंद्रीय ओंकार सिंह बराड़ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद मृतक के भाई मनमोहन से बातचीत की और परिवार से वारदात के संबंध में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस हमलावरों की पहचान करने के साथ-साथ वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
एक दर्जन से अधिक युवकों द्वारा किए गए इस हमले और हत्या के बाद हाथों की उंगलियां काटकर साथ ले जाने की घटना ने शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता आरोपियों को गिरफ्तार करना और हत्या के पीछे की पूरी साजिश का खुलासा करना है।
