फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   SGPC sets up centres to process visas for Sikh pilgrims travelling to Pakistan

Jalandhar News: एसजीपीसी ने पाकिस्तान जाने वाले सिख श्रद्धालुओं की वीजा प्रक्रिया पूरी करने के लिए बनाए केंद्र

Fri, 03 Oct 2025 06:57 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 06:57 PM IST
विज्ञापन
SGPC sets up centres to process visas for Sikh pilgrims travelling to Pakistan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। पहले पातशाह श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालु की वीजा फीस व अन्य जरूरी कागजात पूरे करने के लिए जिलावार केंद्र बनाए गए हैं।
एसजीपीसी सचिव प्रताप सिंह ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी एसजीपीसी ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में पाकिस्तान जाने के लिए श्रद्धालुओं से पासपोर्ट मांगे थे। एसजीपीसी कार्यालय में पासपोर्ट जमा करवाने वाले श्रद्धालुओं की प्रक्रिया पूरी करने के लिए विभिन्न गुरुद्वारों में केंद्र स्थापित किए गए हैं। प्रताप सिंह ने बताया कि अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन और पठानकोट जिलों के श्रद्धालु 7, 8 और 9 अक्टूबर को एसजीपीसी कार्यालय में यात्रा विभाग में पहुंचें। इसी तरह 7 अक्टूबर को कपूरथला जिले के श्रद्धालु स्टेट गुरुद्वारा कपूरथला, संगरूर और बरनाला, गुरुद्वारा नानकियाना संगरूर, बठिंडा और मानसा के श्रद्धालु गुरुद्वारा हाजीरतन साहिब बठिंडा और चंडीगढ़ मोहाली के श्रद्धालु गुरुद्वारा अंब साहिब मोहाली पहुंचें।
विज्ञापन

इसी प्रकार 8 अक्टूबर को जालंधर और फगवाड़ा की संगत गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा अमन नगर नजदीक पठानकोट चौक, जालंधर से संपर्क करे। पटियाला और श्री फतेहगढ़ साहिब की संगत गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब पटियाला, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब से संपर्क करें और मोगा की संगत गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब मुक्तसर से संपर्क करें और रोपड़ की संगतें गुरुद्वारा श्री भट्टा साहिब से संपर्क करे। 9 अक्टूबर को होशियारपुर की संगत गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब नजदीक रोशन ग्राउंड, होशियारपुर से संपर्क करे। लुधियाना की संगत गुरुद्वारा मंजी साहिब, आलमगीर, लुधियाना से संपर्क करे। फिरोजपुर,फाजिल्का की संगतें गुरुद्वारा श्री सिंह सभा खालसा गुरुद्वारा फिरोजपुर कैंट से और नवांशहर, बंगा की संगत गुरुद्वारा चरणकंवल साहिब पातशाही छेवीं बंगा से संपर्क कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed