{"_id":"606f3ca08ebc3ec79c6af9b0","slug":"sgpc-passes-resolution-against-rss-on-badal-s-suggestion-manjeet-singh-jalandhar-news-pkl4097361141","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसजीपीसी ने बादल के कहने पर आरएसएस के खिलाफ प्रस्ताव पास किया ः मंजीत सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसजीपीसी ने बादल के कहने पर आरएसएस के खिलाफ प्रस्ताव पास किया ः मंजीत सिंह
भाजपा के सीनियर नेता मनजीत सिंह राय जालंधर के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए।
- फोटो : JALANDHAR
Link Copied
जालंधर। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व वाइस चेयरमैन मंजीत सिंह राय ने कहा है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से पारित प्रस्ताव के पीछे बादल परिवार का हाथ है। बादल परिवार ही लिफाफा भेजकर एसजीपीसी प्रधान बनाते हैं।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता मनजीत सिंह राय वीरवार को जालंधर के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे। हाल ही में एसजीपीसी ने आरएसएस पर हिंदू राष्ट्र बनाने की कोशिश और उससे अल्पसंख्यकों को खतरा होने का प्रस्ताव पास किया था। जिसको लेकर मंजीत सिंह राय ने वीरवार को बादल परिवार पर निशाना साधा।
विज्ञापन
उन्होंने बीबी जागीर कौर के पद की मर्यादा पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उनको धर्म का प्रचार-प्रसार करना चाहिए न कि धर्म के नाम पर राजनीति। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आजादी से पहले से सिखों के हक की सुरक्षा के लिए लड़ता रहा है। देश के लिए काम करने वाले संगठन पर अल्पसंख्यक विरोधी होने के आरोप निंदनीय हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में ईसाई संगठन सिखों का धर्मांतरण करवा रहे हैं। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और प्रधान बीबी जागीर कौर को वहां जाकर काम करना चाहिए और सिखों को वापस धर्म के साथ जोड़ने के लिए कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।