{"_id":"5863c6b74f1c1b5b26eec6a8","slug":"sewerage-jam-people-s-protest-congress-leader-deputy-mayor-fury-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवरेज जाम से परेशान लोगों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवरेज जाम से परेशान लोगों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Wed, 28 Dec 2016 07:40 PM IST
विज्ञापन
ध्ारना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम के वार्ड नंबर 29 में पड़ते सैदां गेट में सीवरेज जाम से परेशान लोगों ने मंगलवार को रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने वार्ड पार्षद एवं डिप्टी मेयर अरविंदर कौर ओबराए के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मोहल्ला निवासियों ने यह प्रदर्शन कांग्रेसी नेता अनूप पाठक के नेतृत्व में किया।
सैदां गेट के कपड़ा व्यापारी सुमेश ने कहा कि इस समस्या के बारे में डिप्टी मेयर को कई बार बताया गया, लेकिन हर बार समस्या को हल करवाने का झूठा आश्वासन दिया गया। उन्होंने कहा कि हर समय सीवरेज का गंदा पानी लोगों के घरों और दुकानों के बाहर खड़ा रहता है।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर समस्या का हल न हुआ तो निगम कार्यालय का घेराव किया जाएगा। कांग्रेसी नेता अनूप पाठक ने मोहल्ला निवासियों को आश्वासन दिया की वह इस समस्या का हल जरूर करवाएंगे।
विज्ञापन
डिप्टी मेयर अरविंदर कौर ओबराय ने कहा कि सैंदा गेट में जाम हुए सीवरेज के बारे में उन्हें पूरी जानकारी है। वह इसी रास्ते से हर रोज सुबह गुरुद्वारा साहिब आती जाती हैं। समस्या का हल करवाने के लिए निगम टीम काम कर रही है। लोगों को जल्द ही इस समस्या से राहत मिलेगी।