फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Seven servants burnt due to cylinder explosion in Dera Siddh Baba Ganga Ram

Jalandhar News: डेरा सिद्ध बाबा गंगा राम में सिलिंडर फटने से सात सेवादार झुलसे

Sat, 18 May 2024 04:52 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sat, 18 May 2024 04:52 PM IST
विज्ञापन
Seven servants burnt due to cylinder explosion in Dera Siddh Baba Ganga Ram
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)। डेरा सिद्ध बाबा गंगा राम में चल रहे बरसी समागम के दौरान सिलिंडर फटने से डेरे के सात सेवादार झुलस गए। घायलों को अस्पतालों में भर्ती करवाया गया, जहां से पांच को बठिंडा रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार डेरा बाबा गंगा राम में हर साल 23 मई को बाबा जी की 93वीं बरसी मनाई जाती है। 16 मई से एक सप्ताह पहले ही डेरे में श्री मद्भागवत कथा का आरंभ हो जाती है। इस दौरान डेरे में श्रद्धालुओं के लिए लगातार लंगर चलता रहता है। शनिवार की दोपहर लंगर बनाया जा रहा था कि अचानक एक सिलिंडर से गैस लीकेज होने के कारण आग लग गई जिससे सिलिंडर फट गया। इससे आग और ज्यादा तेजी से भड़क उठी। इस आगजनी की घटना में डेरे के सात सेवादार बुरी तरह से झुलस गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए सिविल व निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उधर, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने अन्य सेवादारों की सहायता से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

निजी अस्पताल के डॉक्टर राजीव जैन ने बताया कि घायल गुरभगत, शाम लाल, गौरव कुमार, अमृतपाल सिंह व सुमित कुमार को उनके अस्पताल में लाया गया था जिनको प्राथमिक स्वास्थ्य सहूलियत प्रदान कर दी गई है। गुरभगत, शाम लाल व अमृतपाल सिंह को बठिंडा के लिए रेफर कर दिया गया है। यह मरीज 60 से 70 फीसदी झुलस चुके हैं। उधर, सिविल अस्पताल में उपचाराधीन साधू राम पुत्र लाल चंद व कालू राम पुत्र विष्णु दत्त की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बठिंडा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर शिअद के नेता हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों, आप नेता एडवोकेट प्रितपाल शर्मा, नगर काउंसिल अध्यक्ष नरेंद्र मुंजाल, बिंटा अरोड़ा ने घायलों का हाल जाना। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर परमजीत कुमार भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed