फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Seven arrested for heroin smuggling, one absconding

हेरोइन तस्करी के आरोप में सात गिरफ्तार, एक फरार

Sun, 17 Jul 2022 05:06 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 05:06 PM IST
विज्ञापन
Seven arrested for heroin smuggling, one absconding
फिरोजपुर। पुलिस ने हेरोइन तस्करी के आरोप में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक फरार है। इनके पास से 590 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने रविवार को उक्त आठ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है। नारकोटिक्स कंट्रोल सेल को मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी हेरोइन बेचने का धंधा करते हैं। बाबा शेरशाह वाली से फिरोजपुर कैंट की तरफ कैंटर से आ रहे हैं। पुलिस ने फिरोजपुर छावनी स्थित वजीर वाली इमारत के पास कैंटर को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक कैंटर मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर इनके पास से 260 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजू व जगजीत राम वासी जोधपुर जिला फाजिल्का के रूप में हुई है। पूछताछ दौरान दोनों ने बताया कि हेरोइन बोहड़ सिंह वासी गांव बगू वाला जिला फिरोजपुर से लेकर आए हैं। कैंट थाना ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कैंट पुलिस ने चुंगी नंबर-सात से आरोपी महिला रूबी वासी इंदिरा कालोनी को बीस ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है।
विज्ञापन

थाना मल्लांवाला पुलिस ने गांव चूचक विंड से आरोपी सुखविंदर सिंह वासी खोसा दल सिंह को पंद्रह ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा है। थाना सिटी पुलिस ने गांव रखड़ी के श्मशानघाट के पास से आरोपी गुरमीत को तीस ग्राम हेरोइन के साथ दबोचा है। सीआईए स्टाफ ने गांव लक्खोके बहराम की लिंक रोड से आरोपी हरजिंदर सिंह वासी चक बूरे वाला जिला फाजिल्का को शक की बुनियाद पर रोका और तलाशी लेने पर उसके पास से 265 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed