{"_id":"61573bca8ebc3e090418e534","slug":"second-accused-shooter-of-gurlal-murder-case-also-on-police-remand-faridkot-news-pkl428671789","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुरलाल पहलवान हत्याकांड केस में दूसरे शूटर का भी पुलिस रिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुरलाल पहलवान हत्याकांड केस में दूसरे शूटर का भी पुलिस रिमांड
विज्ञापन
फरीदकोट। गुरलाल हत्याकांड के दूसरे आरोपी शूटर राजन जाट को अदालत ने 7 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। फरीदकोट सीआईए स्टाफ प्रोडक्शन वारंट पर राजस्थान से लेकर आई है। तीन दिन पहले हत्याकांड के एक आरोपी शूटर अमित छोटू को दिल्ली से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया था। अमित छोटू भी 6 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर है।
यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गुरलाल सिंह पहलवान की इसी साल 18 फरवरी को जुबली सिनेमा चौक पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने हत्याकांड की साजिश में शामिल और हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटरों की मदद करने वाले 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
जबकि, वारदात को अंजाम देने वाले काला जठेड़ी गैंग के दोनों शूटर अमित उर्फ छोटू व राजन जाट को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अब इन्हें प्रोडक्शन वारंट पर फरीदकोट लाया गया है। उनसे पूछताछ कर हत्याकांड में इस्तेमाल हथियार बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पेशी के दौरान आरोपी के वकील कर्णदीप सिंह ने अदालत से आग्रह किया कि उनके मुवक्किल को बेडियां डालकर रखी जाए ताकि पुलिस उनके भागने की कहानी बनाकर उनका एनकाउंटर न कर सके। जिसके जबाव में पुलिस ने दावा किया कि उन्होंने आरोपियों की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हुए हैं।
इस हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता व राजस्थान जेल में बंद गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई को भी फरीदकोट पुलिस प्रोडक्शन वारंट लाने की कोशिशें कर रही है। जबकि, एक अन्य मुख्य साजिशकर्ता गोल्डी बराड़ कनाडा में बैठा है।