{"_id":"60d36e868ebc3e22183d6d9a","slug":"search-operation-carried-out-by-blocking-indo-pak-border-and-nh-pathankot-news-pkl417710080","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाक सीमा और एनएच पर नाके लगा चलाए सर्च ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-पाक सीमा और एनएच पर नाके लगा चलाए सर्च ऑपरेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान सीमा से सटे जिला पठानकोट को अति संवेदनशील क्षेत्र की श्रेणी में रखा गया है। आए दिन सुरक्षा बलों को इनपुट मिलते हैं, इसी कारण बुधवार को जिला पुलिस की ओर से भारत-पाक सीमा स्थित गांवों में सर्च चलाया गया। इसके अलावा पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाइवे पर 3 जगह नाके बंदी कर गाड़ियों की तलाशी ली गई। हालांकि, जिला पुलिस इसे रूटीन चेकिंग बता रही है। लेकिन, खुफिया एजेंसियों से जुड़े सूत्र बताते हैं कि पठानकोट के पड़ोसी जिला कठुआ (जम्मू-कश्मीर) के हीरानगर में 27 पैकेट हेरोइन और एक तस्कर के मारे जाने के बाद पठानकोट में भी सख्ती बढ़ाई है। इस दौरान जिला पुलिस की ओर से पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाइवे स्थित मलिकपुर, सरना और परमानंद में नाका लगाकर वाहनों की गहनता से जांच की गई। हर नाके पर एसपी रैंक के अधिकारी खुद मौजूद रहे।
भारत-पाक सीमा के गांवों को खंगाला
एक तरफ पाकिस्तान सीमा तो दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर की सीमा से सटे कस्बा नरोट जैमल सिंह में भी पुलिस ने चौकसी बढ़ाई है। बुधवार को सीमावर्ती गांव डींडा, पलाह और कोटली के खंडहरों, खेतों, दरिया किनारों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। डीएसपी ऑपरेशन सुखजिंदर सिंह, एसएचओ नरोट जैमल सिंह प्रीतम चंद और बमियाल चौकी इंचार्ज तरसेम सिंह सर्च ऑपरेशन में शामिल रहे। इस दौरान गुज्जरों के डेरों पर भी चेकिंग के बाद पूछताछ की गई। नरोट जैमल सिंह चौकी इंचार्ज ने स्थानीय लोगों को संदिग्ध वस्तुओं और व्यक्तियों की जानकारी पुलिस से सांझा करने की अपील की।
पठानकोट अति संवेदनशील जिला है। यहां नेशनल हाइवे पर भी कई तरह की गतिविधियां देखने को मिलती हैं। इसी को लेकर परमानंद, सरना और लदपालवां टोल प्लाजा पर नाका लगाया गया है। इसके अलावा भारत-पाक सीमा के गांवों और सुनसान स्थानों पर स्वैट कमांडो और पुलिस की टीमों ने डीएसपी ऑपरेशन के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन चलाया है। यह आगे भी जारी रहेगा। - आदित्य, एसीसी, पठानकोट
विज्ञापन
फोटो:-4- भारत-पाक सीमा स्थित गांव प्लाह में चलाया जा रहा सर्च ऑपरेशन।
-पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाइवे स्थित लदपालंवा में की जा रही चेकिंग।