फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Scooty rider dies in a car collision in Pathankot

कार की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

Mon, 01 Feb 2021 06:11 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 06:11 PM IST
विज्ञापन
Scooty rider dies in a car collision in Pathankot
पठानकोट। पठानकोट-चंबा नेशनल हाइवे पर गांव बधानी के पास डस्टर कार की टक्कर से स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान धारकलां के गांव बिरकुली निवासी 56 वर्षीय केवल सिंह के तौर पर हुई है। थाना मामून की पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी नवदीप शर्मा ने बताया कि हादसा बधानी में हुआ। घायल केवल सिंह को बधानी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। एसएचओ ने बताया कि कार चालक गांव ब्यास लाहड़ी निवासी जगतार सिंह धार से पठानकोट साइड आ रहा था। केवल सिह स्कूटी पर पठानकोट से अपने गांव बिरकुली जा रहा था। बधानी में दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। कार कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed