फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   school student was beaten to death with knives in public

Jalandhar News: स्कूली छात्र को सरेआम कापों से वारकर किया अधमरा

Wed, 25 Sep 2024 02:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
school student was beaten to death with knives in public
आरोपी छात्रों के पास दो पिस्तौलें व तेजधार हथियार थे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। छावनी स्थित एमएलएम स्कूल के गेट नंबर-2 के नजदीक मंगलवार दोपहर बाद स्कूली छात्रों के बीच झगड़ा हो गया। आरोपी छात्रों ने दसवीं कक्षा के एक छात्र पर तेजधार हथियार से कई वार कर अधमरा कर दिया। आरोपियों के पास दो पिस्तौलें भी थी। जख्मी छात्र को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां डाक्टरों ने चेकअप करने के बाद उसकी नाजुक हालत देख फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दो बाइकों पर स्कूली वर्दी पहने चार छात्र सवार थे। इनमें से एक छात्र को लगभग दस आरोपी छात्रों ने काबू कर लिया। इनके हाथ में कापें और दो के हाथ में पिस्तौलें थी। ये भी स्कूली छात्र थे। इन्होंने काले रंग की पेंट व सफेद कमीज पहनी हुई थी। इन्होंने उक्त छात्र पर कापों से कई वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। वहां मौजूद लोगों की हिम्मत तक नहीं पड़ी की छात्र को बचा सके। छात्र को अधमरा कर वहीं छोड़कर आरोपी भाग गए। वहां मौजूद लोगों ने जख्मी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। सिविल अस्पताल के डाक्टरों का कहना है कि उनके पास जख्मी हालत में चाहत प्रीत गिल (16) वासी फिरोजशाह आया है।
विज्ञापन

उधर, जख्मी चाहत प्रीत सिंह के दोस्त किरणप्रीत वासी फिरोजशाह ने बताया कि वो लोग बाइक पर सवार थे। चाहत की अपनी ही कक्षा के छात्रों से पहले कभी झगड़ा हुआ था। उन्हीं छात्रों ने अकेले चाहत प्रीत को पकड़कर तेजधार हथियार से वार कर जख्मी किया है। दो आरोपियों के पास पिस्तौलें भी थी। चाहत एमएलएम स्कूल की दसवीं कक्षा में पढ़ता है। आरोपी भी उसी के साथ पढ़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ, वारदात स्थल पर पहुंची थाना कैंट पुलिस का कहना है कि ये स्कूली छात्र आपस में भिड़े हैं। एक छात्र चाहत प्रीत जख्मी है, जो फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया है। एक सवाल के जवाब में कहा कि पिस्तौल आरोपियों के पास था या नहीं, जांच के बाद स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed