फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   SC commission summons Bajwa and DC in sacrilege case

Jalandhar News: बेअदबी मामले में फंसे बाजवा व डीसी को एससी आयोग ने किया तलब

Fri, 07 Nov 2025 10:00 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 10:00 PM IST
विज्ञापन
SC commission summons Bajwa and DC in sacrilege case
तरनतारन उपचुनाव...
विज्ञापन

-भाई जैता जी व श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की तस्वीर की बेअदबी का मामला
-आयोग ने लिया स्वयं संज्ञान, 10 व 17 नवंबर को पेश होने के आदेश
---
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। तरनतारन उपचुनाव के दौरान पंजाब में बेअदबी के एक और मामले को तूल मिल गया है। इस पर पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने स्वयं संज्ञान लेते हुए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा व तरनतारन के डीसी को तलब कर लिया है। दोनों आयोग के समक्ष पेश होकर इस बेअदबी मामले में जवाब देंगे। दरअसल, विगत दिवस तरनतारन में एक उपचुनाव के दौरान कांग्रेसी नेताओं ने एक बड़ा बैनर मंच के पीछे लगाया था। इस बैनर में श्री गुरु तेग बहादुर जी का शीश लिए भाई जैता जी की तस्वीर छपी थी। इस तस्वीर के ऊपर विभिन्न वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के फोटो लगा दिए गए।
दिल्ली से पिता का शीश पंजाब लाने पर दसवीं पातशाही श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने भाई जैता जी को रंगरेटा गुरु का बेटा कहकर संबोधित किया था। दरअसल, रंगरेटा पंजाब में मजहबी सिख समुदाय है। इसलिए इसे अनुसूचित जाति आयोग ने इस भाई जैता जी व श्री गुरु साहिब की बेअदबी माना है। आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि कोई भी नेता भाई जी व गुरु साहिब से ऊपर कैसे हो सकता है। इस जनसभा के आयोजकों को इस बात गंभीरता रखनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि इस जनसभा नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा संबोधित कर रहे हैं इसलिए इसे बेअदबी मानते हुए उन्हें 10 नवंबर को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए कहा है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त, तरनतारन के डिप्टी कमिश्नर को भी 17 नवंबर को तलब किया है। उनसे पूछा गया है कि यह बेअदबी आदर्श आचार संहिता व एससी/एसटी एक्ट,1989 का उल्लंघन है। इसलिए वे अपनी रिपोर्ट में बताएंगे कि उन्होंने इस मामले में समय रहते क्या कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed