फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Sant Seechewal with car Free movement

कार फ्री अभियान को संत सीचेवाल का साथ

Mon, 28 Dec 2015 03:16 PM IST
महेश कुमार/अमर उजाला, कपूरथला
महेश कुमार/अमर उजाला, कपूरथला Updated Mon, 28 Dec 2015 03:16 PM IST
विज्ञापन
Sant Seechewal with car Free movement
पर्यावरणविद संत बलबीर सिंह सीचेवाल भी कार फ्री अभियान से जुड़ गए हैं। मोटर युग में साइकिल को लोकप्रिय बनाने के साथ-साथ शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार का संकल्प लेकर वे नई यात्रा पर निकले हैं।
विज्ञापन


उन्होंने रविवार को गांव निहालूवाल में नए बन रहे सीनियर सेकेंडरी स्कूल के लिए लोगों से आर्थिक मदद एकत्रित की। संत सीचेवाल ने अपनी कार्यशैली और स्वभाव के अनुरूप अपना वाहन भी इको-फ्रेंडली चुना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि साइकिल से जहां स्वास्थ्य लाभ मिलता है, वहीं पर्यावरण का सीना भी छलनी होने से बचता है। इसी उद्देश्य का मुख्य रखते हुए संत सीचेवाल ने लोगों को साइकिल प्रेमी बनाने का भी लक्ष्य निर्धारित कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संत सीचेवाल के इस अभियान के दौरान गांव निहालूवाल के लोगों ने स्कूल के लिए 10 लाख रुपये की नगदी दी और साथ ही स्कूल के कमरों के निर्माण का भी वायदा किया। पिछले दो दिन से संत सीचेवाल गांव निहालूवाल के घर-घर साइकिल से पहुंच रहे हैं।

सीचेवाल सुबह निर्मल कुटिया से साइकिल पर गांव निहालूवाल पहुंचे और लोगों को अपने नेक मकसद से रूबरू करवाया। संत सीचेवाल ने बताया कि उनका मकसद है कि पंजाब में एक पर्यावरणीय यूनिवर्सिटी स्थापित की जाए, जहां केवल और केवल पर्यावरण संरक्षण के प्रति ही प्रेरित और शिक्षित किया जाए।


साइकिल यात्रा पर बोले कि वह चाहते हैं कि पंजाब के लोग मूलभूत सुविधा शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न हों। इसलिए अब वह लोगों को इन दोनों ढांचागत सुविधाओं के प्रति जागरूक करने के लिए जुटे हैं।

उन्होंने कहा कि साइकिल दशकों पुराना इको-फ्रेंडली वाहन है। इसे अपनाए खुद भी स्वस्थ रहें और पर्यावरण को भी हेल्दी बनाएं।





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed