फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dera Sach Khand Ballan head Sant Niranjan Das received threats over phone

Jalandhar: डेरा सचखंड बल्लां के मुखी संत निरंजन दास को फोन पर मिली धमकी, कहा- इटली से बोल रहा हूं...

Wed, 24 Aug 2022 11:09 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Wed, 24 Aug 2022 11:09 PM IST
सार

प्राथमिक जांच में बात सामने आई है कि जिस नंबर से धमकी दी गई वह कपूरथला जेल से ऑपरेट होता है। फोन की तलाशी शुरू कर दी गई है और बरामद होते ही आरोपी भी उनकी गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
Dera Sach Khand Ballan head Sant Niranjan Das received threats over phone
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डेरा सचखंड बल्लां के मुखिया संत निरंजन दास को विदेश यात्रा के दौरान प्रचार करने को लेकर धमकी दी गई है। ट्रस्ट ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत देकर विदेश में अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। एसएसपी (ग्रामीण) स्वर्णदीप सिंह को दी गई शिकायत में ट्रस्ट ने कहा कि संत निरंजन दास इस समय विदेश (स्पेन) दौरे पर हैं, जहां उन्हें एक व्यक्ति ने फोन पर कहा कि वह व्यक्ति इटली से बोल रहा है, उसने उन्हें धमकाते हुए कहा कि वह यहां अपने धर्म का प्रचार न करें। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह नंबर कपूरथला जेल से संचालित है।

विज्ञापन


बता दें कि संत निरंजन दास इन दिनों स्पेन में हैं। इसके बाद वह अपने विभिन्न धार्मिक कार्यों के लिए जर्मनी, फ्रांस और नीदरलैंड जाएंगे। डेरा सचखंड बल्लां को समर्पित रविदासिया समाज से जुड़े विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने संयुक्त ज्ञापन में देश-विदेश में संत निरंजन दास की अधिकतम सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं धर्म के अनुयायियों ने इसे राजनीतिक साजिश करार देते हुए कहा कि हम किसी को अपने धर्म का प्रचार-प्रसार करने का अधिकार है फिर चाहे वह देश में करें या विदेश में लेकिन कुछ शरारती तत्वों को यह बर्दाश्त नहीं है।
विज्ञापन


उधर, एसएसपी स्वर्णदीप सिंह ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है, धमकी क्यों दी गई, इसके पीछे कौन-कौन है, इसका पता लगाया जा रहा है। प्राथमिक जांच में बात सामने आई है कि जिस नंबर से धमकी दी गई वह कपूरथला जेल से ऑपरेट होता है। फोन की तलाशी शुरू कर दी गई है और बरामद होते ही आरोपी भी उनकी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बठिंडा: गैंगस्टर बुडढा ने जेल अधिकारियों को दी धमकी
उधर, बठिंडा केंद्रीय जेल में बंद गैंगस्टर सुखप्रीत बुडढा ने जेल अधिकारियों को जान से मारने की धमकी दी है। थाना कैंट पुलिस ने जेल अधिकारी नवदीप सिंह के बयान पर आरोपी गैंगस्टर के खिलाफ केस दर्जकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


शिकायत में जेल अधिकारी नवदीप सिंह ने बताया कि 23 अगस्त को जब जेल प्रशासन गैंगस्टर की जांच कर रहा था तो उसने तलाशी करवाने से इंकार कर दिया और जेल अधिकारियों को जान से मारने की धमकी दी। सब इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर लिया है। सूत्र बताते हैं कि कुछ समय पहले भी इसी गैंगस्टर ने जेल में तैनात एक अधिकारी को धमकी दी थी लेकिन किसी ने शिकायत दर्ज नहीं करवाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed