फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   sanitation workers, employees protest, dharna, state government, muktsar, jalalndhar, punjab

सफाई कर्मचारियों का प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Thu, 15 Dec 2016 07:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर Updated Thu, 15 Dec 2016 07:01 PM IST
विज्ञापन
sanitation workers, employees protest, dharna, state government, muktsar, jalalndhar, punjab
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला
नगर काउंसिल के अधीन कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों पर हड़ताल करते हुए राज्य सरकार को जमकर कोसा। सफाई कर्मियों ने वीरवार को दो दिवसीय हड़ताल के पहले दिन नगर काउंसिल अध्यक्ष हरपाल सिंह बेदी को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान सफाई यूनियन के नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार उनकी मानी हुई मांगों को लागू नहीं कर रही है। इस वजह से कर्मियों में रोष पाया जा रहा है। सफाई कर्मचारी ठेका प्रणाली समाप्त कर मजदूर, सीवरमैन, बेलदार, पंप आपरेटर, कंप्यूटर आपरेटर और क्लर्क को रेगुलर करने, शहर की बीट अनुसार नई भर्ती करने, वेतन समय पर देने, पेंशन की कार्रवाई पूरी कर पेंशन लगाने, नई पेंशन स्कीम रद्द कर पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने, स्पेशल भत्ता एक हजार रुपये मासिक करने, बकाया पीएफ समेत ब्याज कर्मियों के खाते में जमा करवाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो वह संघर्ष को तीव्र करने पर विवश होंगे। इस दौरान अध्यक्ष विज कुमार, राज कुमार, मंगत रोजियां, सुनील कुमार, मंगत संगेलिया, पप्पे संगेलिया, विक्की समेत बड़ी गिनती में कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed