फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   sand mafia beat the police in Firozpur

रेत माफिया ने पुलिस को पीटा, वाहन तोड़े

Sat, 06 Jun 2020 07:27 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
sand mafia beat the police in Firozpur
थाना आरिफके के अंतर्गत बस्ती चमड़े वाली में रेत खनन कर रहे लोगों ने पुलिस पार्टी को लाठियों से बुरी तरह पीटकर खदेड़ दिया। यही नहीं आरोपियों ने पुलिस की दो गाड़ियाें में भी तोड़फोड़ की। किसी तरह पुलिस मुलाजिम वहां से जान बचाकर भागे। थाना आरिफके पुलिस ने शनिवार को 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को रेत के गड्ढे से दो बाइक बरामद हुई हैं। उसे कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन

संदीप सिंह पुत्र विरसा सिंह वासी चर्च रोड फिरोजपुर छावनी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वो राइन विजन प्राइवेट कंपनी में सुपरवाइजर हैं। अपनी टीम और पुलिस पार्टी के साथ वह कंपनी की गाड़ियों में शुक्रवार रात पौने बारह बजे बस्ती चमड़े वाली में चल रहे रेत के अवैध गड्ढे पर छापामारी करने गए। वहां मौजूद रेत माफिया ने पुलिस पार्टी पर लाठियों और तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया। पुलिस मुलाजिमों को बुरी तरह पीटकर वहां से भगा दिया गया। उन्होंने पुलिस की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। और पुलिस मुलाजिम पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए। पुलिस को रेत के गड्ढे के पास से दो बाइक बरामद हुईं हैं।
विज्ञापन

एएसआई दिलबाग सिंह के मुताबिक संदीप के बयान पर 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पार्टी अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed