फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Safety audit of LPG and carbon dioxide gas plant at RCF

आरसीएफ में एलपीजी व कार्बन डाईऑक्साइड गैस प्लांट का सेफ्टी ऑडिट

Fri, 08 May 2020 08:36 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
Safety audit of LPG and carbon dioxide gas plant at RCF
रेल कोच फैक्टरी कपूरथला स्थित गैस प्लांट, जिसका सेफ्टी ऑडिट किया गया। - फोटो : KAPURTHALA
आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम में गैस रिसाव हादसे के मद्देनजर रेल कोच फैक्टरी (आरसीएफ) में गैस प्लांट का सेफ्टी ऑडिट किया गया है। जीएम रवींद्र गुप्ता के निर्देश पर ऑडिट में एलपीजी प्लांट, एलपीजी पाइपलाइन, कार्बन डाईऑक्साइड गैस प्लांट और कार्बन डाईऑक्साइड गैस पाइपलाइन का गहन निरीक्षण हुआ। इसमें सभी ज्वाइंट्स में लीकेज चेक की गई और दोनों प्लांट की पाइपलाइन को बारीकी से परखा गया।
विज्ञापन

रेल कोच फैक्टरी के जनसंपर्क अधिकारी जितेश कुमार ने बताया कि आरसीएफ में एलपीजी के 50 मीट्रिक टन की क्षमता वाले दो गैस प्लांट हैं तथा इसकी पाइपलाइन की लंबाई दो किलोमीटर है। एलपीजी प्लांट के ऊपर एक ऑटो स्प्रिंकलर सिस्टम लगा हुआ है, जहां से तापमान के 40 डिग्री से बढ़ने पर पानी अपने आप बरसना शुरू हो जाता है। ऑडिट के चलते इस यंत्र की चेकिंग की गई। एलपीजी गैस प्लांट में फाइव चैनल एलपीजी मॉनिटरिंग सिस्टम लगा हुआ है, जहां से लीकेज होने पर अलार्म बजने लगता है। सेफ्टी के मद्देनजर एलपीजी प्लांट में हर समय एक टेक्नीशियन और रेलवे सुरक्षा बल के जवान की ड्यूटी रहती है और लॉक डाउन के चलते भी यह ड्यूटी निर्विघ्न जारी रही। इस समय एलपीजी गैस पाइप लाइन को बदलने का काम भी जारी है। हाल ही में 13 किलोमीटर लंबी कंप्रेस्ड एयर पाइपलाइन को भी एल्युमीनियम पाइपलाइन में बदला गया है। डाईऑक्साइड गैस प्लांट की क्षमता 30 मीट्रिक टन है। इसका भी सावधानीपूर्वक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि आरसीएफ के एंट्री गेट में दाखिल होने वालों की थर्मल स्क्रीन स्मार्ट कैमरे से जांच की व्यवस्था पर विचार किया जा रहा है। इससे आरसीएफ में प्रवेश करनेवाले सभी लोगों की स्क्रीनिंग की जा सकती है, उनके चेहरे और शरीर के तापमान का विवरण हार्ड डिस्क में देखकर सेव किया जा सकता है। यह स्मार्ट बॉडी टेेंपरेचर स्क्रीनिंग कैमरा लगने से समय से बचत होगी। भारतीय रेल में इस सिस्टम का हाल में प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed