{"_id":"279bef6d986683cfe64518e5a02de703","slug":"sad-bjp-drifted-apart-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिअद और भाजपा में जमीनी स्तर पर बढ़ने लगी दूरियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिअद और भाजपा में जमीनी स्तर पर बढ़ने लगी दूरियां
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Tue, 23 Jun 2015 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के कंपनी बाग के उद्घाटन समारोह में भाजपा मंत्रियों और नेेताओं की ओर
विज्ञापन
से सीएम प्रकाश सिंह बादल को नजरअंदाज किया गया। जालंधर से शिरोमणि अकाली
दल के विधायक परगट सिंह ने इस पूरे प्रकरण को सीएम प्रकाश सिंह बादल और
डिप्टी सीएम सुखबीर बादल के आगे रख दिया है।
शिरोमणि अकाली दल व भाजपा के बीच दूरियां बढ़ती जा रही हैं। निकाय मंत्री अनिल जोशी कंपनी बाग के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान किसी भी वक्ता ने सीएम प्रकाश सिंह बादल का जिक्र तक नहीं किया।
सीएम प्रकाश सिंह बादल ने खास तौर पर सौ करोड़ रुपये देकर जालंधर की हालत सुधारी है। लेकिन कार्यक्रम के दौरान बादल का नाम तक न लेना शिअद नेताओं और कार्यकर्ताओं को अखर गया। यही नहीं, शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने भी समारोह से दूरी बनाए रखी। शिअद नेता और सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया शहर में होते हुए भी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। भाजपा के पूर्व विधायक और पूर्व निकायमंत्री मनोरंजन कालिया कार्यक्रम में पहुंचे जरूर लेकिन कुछ देर बाद ही वहां से निकल गए। वहीं उन्होंने फेसबुक पर सीएम को नजरअंदाज करने पर रोष जाहिर कर दिया।
विधायक परगट सिंह का कहना है कि सरकार ने कंपनी बाग चौक के निर्माण को फंड दिया, लेकिन कार्यक्रम में सीएम प्रकाश सिंह बादल का नाम ही गायब कर दिया गया। उन्होंनेे कहा कि इस पूरे मामले की सीएम बादल को शिकायत कर दी गई है। सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत भाटिया ने कहा कि यह गलती भाजपा की नहीं है। यह व्यक्तिगत तौर पर जानबूझकर की गई है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, बार-बार किया जा रहा है।