{"_id":"5d9e0a538ebc3e93bf3bcdb9","slug":"road-accident-two-youth-death-one-injard-firozpur-firozpur-news-pkl3532702110","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो नौजवानों की मौत, एक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो नौजवानों की मौत, एक जख्मी
विज्ञापन
थाना मल्लांवाला के अंतर्गत गांव मरखाई के पास दो ट्रक एक-दूसरे को ओवरटेक कर रहे थे कि अचानक एक ट्रक ने ब्रेक लगा दी। इससे पीछे से आ रही बाइक ट्रक में टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार तीन नौजवानों में से दो की मौत हो गई और जख्मी हो गया। अस्पताल ने जख्मी की नाजुक हालत देख उसे फरीदकोट स्थित गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है। पुलिस ने घटनास्थल पहुंच दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना मल्लांवाला पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
शमशेर सिंह वासी घोड मुहल्ला जीरा ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका भाई दलेर सिंह (24) के अलावा संदीप सिंह (23) व संतू वासी जीरा बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इनके आगे दो ट्रक एक-दूसरे को ओवरटेक कर रहे थे। एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिस कारण उसके भाई की बाइक ट्रक में टकरा गई।
हादसे में दलेर सिंह की मौके पर मौत हो गई और संदीप सिंह व संतू गंभीर घायल हो गए। जख्मी हालत में दोनों को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उनकी नाजुक हालत देख फरीदकोट के मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज में संदीप की भी मौत हो गई। हादसे की तफ्तीश कर रहे सबइंस्पेक्टर जतिंदर सिंह के मुताबिक मृतक दलेर के भाई शमशेर सिंह के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।