{"_id":"615736268ebc3e6268469195","slug":"ritin-khanna-became-the-secretary-of-the-district-badminton-association-jalandhar-news-pkl428666589","type":"story","status":"publish","title_hn":"रितिन खन्ना बने डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रितिन खन्ना बने डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव
विज्ञापन
जालंधर। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के 50 साल के इतिहास में पहली बार किसी पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। डीसी घनश्याम थोरी ने पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी रितिन खन्ना को एसोसिएशन का नया सचिव बनाया है। वहीं, एडीसी हिमांशु जैन इसके चेयरमैन बने हैं।
कमेटी के सभी सदस्यों ने रितिन खन्ना का नाम सचिव पद के लिया सुझाया था। रितिन खन्ना के सचिव बनने से खिलाड़ियों और अभिभावकों में खुशी की लहर है। बैडमिंटन खिलाड़ी के तौर पर रितिन खन्ना 4 बार पंजाब चैंपियन रह चुके हैं। इंटर-स्कूल चैंपियन में लगातार 6 साल चैंपियन रहे। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 6 बार पंजाब का प्रतिनिधित्व किया।
खन्ना स्कूल और कॉलेज टीम के कप्तान रहे हैं। जीएनडीयू के बैडमिंटन और स्क्वाश टीम के सदस्य रहे। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा नेशनल कैंप के लिए चुने गए। नवनियुक्त सचिव रितिन खन्ना ने बताया कि उन्होंने अंतरिम कमेटी के सदस्य के तौर पर 2 साल में हंसराज बैंडमिटन स्टेडियम में काफी बदलाव किये हैं।
विज्ञापन
स्टेडियम में ओलंपियन दीपांकर भट्टाचार्य की बैडमिंटन अकादमी शुरू करवाई। जिसमें पहली बार मलेशियन कोच का ट्रेनिंग कैंप लगा। स्टेडियम में 5 सिंथेटिक कोर्ट लगे हैं। नया योग और एरोबिक्स सेंटर बनवाया। कोविड-19 महामारी के दौरान सरकारी गाइडलाइंस का सख्ती से पालन कर हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम पूरे देश में खुलने वाला पहला स्टेडियम बना।
बेहतरीन ढंग से दो बार डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट का आयोजन किया। जिसमें सभी मैचों का लाइव प्रसारण किया गया। इसके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 81वें एपिसोड के लिए रायजादा हंसराज स्टेडियम का चयन पीएमओ द्वारा किया गया।