{"_id":"63adca7f03ac1a04ee790368","slug":"retired-soldier-killed-in-car-accident-pathankot-news-pkl4728342191","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: कार की टक्कर से सेवानिवृत्त सैनिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: कार की टक्कर से सेवानिवृत्त सैनिक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पठानकोट। जिला के डिफेंस रोड पर कार की टक्कर से साइकिल सवार सेवानिवृत्त सैनिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पठानकोट के गांव बेहड़ियां बुजुर्ग निवासी तरसेम लाल के तौर पर हुई है। तरसेम लाल सेना से सेवानिवृत्त थे और इंडस्ट्रियल एरिया में सुरक्षा कर्मी की नौकरी करते थे। मृतक के साले के बयान पर थाना सुजानपुर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
शिकायतकर्ता सुजानपुर निवासी बलदेव राज ने पुलिस को बयान दर्ज करवाया कि उसके जीजा आर्मी से रिटायर्ड हैं, जो अब इंडस्ट्री एरिया डिफेंस रोड पर सिक्योरिटी की नौकरी करते थे। उसकी बहन तृप्ता देवी का फोन आया कि उसके जीजा तरसेम का एक्सीडेंट हो गया है। वह जब वहां पहुंचे तो जीजा तरसेम का साइकिल डिफेंस चौक के पास रोड की साइड पर पड़ा था। उसे पता चला कि एक अज्ञात कार चालक ने गलत साइड से उसके जीजा तरसेम सिंह की साइकिल में मारी है। उसके जीजा तरसेम को अस्पताल में मृत करार दिया। फिलहाल शिकायतकर्ता ने कार का नंबर पुलिस को दिया है। सुजानपुर थाने पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा कार का नंबर ट्रेस कर चालक का पता लगाया जा रहा है।