फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Retired ASI's house was running body trade, the police raided

रिटायर्ड एएसआई के घर चल रहा था देह व्यापार का अड्डा, पुलिस ने की रेड 

Fri, 15 Apr 2022 10:33 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Retired ASI's house was running body trade, the police raided
जालंधर। कपूरथला में तैनात सीआईए स्टाफ के रिटायर्ड एएसआई के घर पर देह व्यापार का अड्डा चलाए जाने की सूचना के बाद थाना 5 की पुलिस ने घर में रेड कर दी। बस्ती दानिशमंदा की बद्री कालोनी के एक घर से पुलिस ने 3 महिलाओं व एक व्यक्ति को राउंडअप किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक व युवतियां घर के अंदर हैं और यहां गलत काम किया जा रहा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन महिलाओं व एक युवक को घर के अंदर से हिरासत में लिया। पुलिस ने कहा कि वह मामले की जांच कर रही है। रेड के बाद इलाके केे लोगों ने कहा कि यहां कई वर्षों से देह व्यापार का धंधा किया जा रहा था। लोगों ने कहा कि इस घर में देह व्यापार की सूचना पहले भी पुलिस को दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। फिलहाल पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed