{"_id":"60c8c7a88ebc3e2da13b5273","slug":"re-dcp-office-balkar-singh-join-aap-party-jalandhar-news-pkl4167695102","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर डीसीपी बलकार सिंह ने झाड़ू का दामन थामा, करतारपुर से होंगे संभावित उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर डीसीपी बलकार सिंह ने झाड़ू का दामन थामा, करतारपुर से होंगे संभावित उम्मीदवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर। पंजाब पुलिस से रिटायर्ड डीसीपी अफसर बलकार सिंह ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली। बलकार सिंह आप की तरफ से करतारपुर में संभावित उम्मीदवार हो सकते हैं। पंजाब सह प्रभारी राघव चड्ढा ने जालंधर में उनका पार्टी में स्वागत किया। बलकार सिंह रिटायर होने के बाद करतारपुर विधानसभा क्षेत्र में काफी सक्रिय रहे हैं। राघव चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरी रणनीति के साथ घोषणा करेगी कि किसे टिकट मिलेगी और कौन क्या जिम्मेदारी निभाएगा।
चड्ढा ने कहा कि बलकार सिंह के ज्वाइन करने से पार्टी को दोआबा क्षेत्र में मजबूती मिलेगी। उनके पंजाब पुलिस में 32 साल के अनुभव का फायदा मिलेगा। उन्होंने अफसर होते हुए भी लोगों की भलाई और धार्मिक सौहार्द कायम रखने के लिए कई काम किए। बलकार सिंह के रिटायर होने के बावजूद उनके घर लोगों की भीड़ से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे लोगों की कितनी सेवा करते हैं। रिटायर डीसीपी बलकार सिंह ने कहा कि उन्हें जनता की सेवा के लिए एक प्लेटफॉर्म मिला है।
32 साल से सेवा कर रहे हैं। दिल्ली की गवर्नेंस, एजुकेशन, हेल्थ और गरीब जनता की भलाई के लिए काम करने से प्रभावित होकर वह पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं।
वहीं राघव चड्डा ने कहा कि आप को पंजाब में किसी पार्टी के साथ गठबंधन की जरूरत नहीं है। चड्डा ने कहा कि पंजाब में आप की तरफ से अनशन शुरू किया गया क्योंकि कैप्टन सरकार के घोटाले के कारण दलित बच्चों के रोल नंबर रुक गए हैं। यह दलित बच्चों के साथ धक्केशाही है। दिल्ली से रिमोट कंट्रोल की बात पर राघव ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेताओं को पार्टी में तरजीह दी जाएगी और पार्टी के तमाम नेताओं की भावनाओं की कद्र की जाएगी।