फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   rcf lady women hockey team bronz medal

आरसीएफ की महिला हॉकी टीम को कांस्य पदक

Sat, 09 Jan 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला Updated Sat, 09 Jan 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
rcf lady women hockey team bronz medal
आरसीएफ की महिला हॉकी टीम ने पिछले दिनों मुंबई में मध्य रेलवे खेल संघ
विज्ञापन
मुंबई की ओर से आयोजित ऑल इंडिया महिला हॉकी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता।

टीम का आरसीएफ पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। टीम के खिलाड़ियों ने कोच भूपिंदर कौर और मैनेजर परमिंदर कौर की अगुवाई में आरसीएफ के महाप्रबंधक आरपी निबारिया से भेंट की। महाप्रंबधक ने टीम को बधाई देते हुए आरसीएफ के खेलों में और अधिक उपलब्धियां हासिल करने की कामना की। उन्होंने आरसीएफ की हॉकी टीम की कोच स्व. शशि बाला की पावन स्मृति में ट्रॉफी देने पर आरसीएफ खेल संघ की सराहना की।

लीग कम नॉकआउट स्टेज के आधार पर खेली गई इस चैंपियनशिप के पहले मैच में आरसीएफ की टीम ने ईस्ट कोस्ट रेलवे भुवनेश्वर की टीम को 9-0 से करारी शिकस्त दी। दूसरे मैच में आरसीएफ ने उत्तर रेलवे नई दिल्ली की टीम को 4-3 से पराजित किया। तीसरे लीग मैच में उत्तर पूर्वी रेलवे गोरखपुर को 2-1 से हराया। आखिरी मैच में टीम ने उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद को 4-0 से हराया। सेमीफाइनल में आरसीएफ का मुकाबला मेजबान टीम मध्य रेलवे मुंबई से हुआ।

इसमें उसे 0-3 हार का सामना करना पड़ा। कांस्य पदक के लिए हुए मैच में आरसीएफ ने एक बार फिर उत्तर रेलवे को 4-3 से धूल चटाई। कप्तान अनुराधा देवी और नवजोत कौर ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। यह दोनों खिलाड़ी भारतीय महिला टीम की नियमित सदस्य हैं। आरसीएफ टीम में दीपिका ठाकुर (भारतीय महिला टीम की उप कप्तान),  अंतरराष्ट्रीय गोलकीपर योगिता बाली, एशियन खेलों में पदक विजेता टीम की सदस्य अमनदीप कौर और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रोजालिंड राल्टे आदि भी शामिल थीं।

इस मौके पर आरसीएफ खेल संघ के उच्च पदाधिकारी विनय बापटीवाले सीएमई, एके राठौर सीएमएम,  सचिव/महाप्रबंधक आरसीएफ सुनील कपूर, आरसीएफ के वरिष्ठ खेल अधिकारी राम कुमार ध्यान चंद अवार्डी और चीफ वेलफेयर इंस्पेक्टर हरभजन सिंह भुल्लर भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed