फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   RCF Indian Railways introducing Hockey Academy

आरसीएफ में भारतीय रेल हॉकी अकादमी शुरू

Fri, 11 Dec 2015 03:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला Updated Fri, 11 Dec 2015 03:11 PM IST
विज्ञापन
RCF Indian Railways introducing Hockey Academy
रेल कोच फैक्टरी के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में बुधवार को भारतीय रेल हॉकी अकादमी का शुभारंभ आरसीएफ महाप्रबंधक आरपी निबारिया ने किया।
विज्ञापन


इस दौरान रेलवे हॉकी प्रमोशन बोर्ड की सचिव रेखा यादव विशेष तौर पर पहुंची। इस अकादमी में भारतीय रेलवे की हॉकी टीम को ट्रेनिंग दी जाएगी, जबकि क्षेत्र की बेहतरीन एस्ट्रोटर्फ से सुसज्जित आरसीएफ स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए आधुनिक हॉस्टल रूम और मेस की व्यवस्था की गई है।

इस दौरान उम्दा खेल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों ओलंपियन मुखबैन सिंह, वरिंदर सिंह, गुणदीप कुमार, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और डीएसपी सब-डिवीजन दलजीत सिंह ढिल्लों, रिपुदमन सिंह व अजमेर सिंह को सम्मानित भी किया गया। रेल कोच फैक्टरी और सीआरपीएफ की हॉकी टीमों के बीच शो मैच भी हुआ।
विज्ञापन


निबारिया ने कहा कि इस अकादमी के खुलने से आरसीएफ खेल प्रतिस्पर्धाओं में और भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी।

इस अवसर पर ब्रिगेडियर एनआर बाबू, सरदार स्वर्ण सिंह ऊर्जा संस्थान के डायरेक्टर जनरल डॉ. योगेंद्र कुमार यादव, एडीसी इकबाल सिंह संधू, पंजाब एंड सिंध बैंक के खेल सचिव गुरविंदर सिंह, पंजाब हॉकी के सचिव कुलबीर सिंह, अंतरराष्ट्रीय अंपायर हाकी प्रभजोत सिंह भाटिया और रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के पदाधिकारी शिव नारायण व प्रवीण के अलावा अन्य शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed