{"_id":"66a3743937601afe9c0221c9","slug":"rape-with-minor-girl-in-phagwara-case-registered-against-three-accused-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"फगवाड़ा में नाबालिग से दुष्कर्म: रोती हुई घर पहुंची, तीन आरोपियों पर FIR, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फगवाड़ा में नाबालिग से दुष्कर्म: रोती हुई घर पहुंची, तीन आरोपियों पर FIR, तलाश में जुटी पुलिस
Fri, 26 Jul 2024 03:32 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 26 Jul 2024 03:32 PM IST
सार
पंजाब के फगवाड़ा में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। तीनों आरोपी फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
कपूरथला की सबडिवीज फगवाड़ा न में एक नाबालिक लड़की के साथ सामुहिक दुष्कर्म की घटना हुई है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर थाना सदर फगवाड़ा में तीन आरोपी युवकों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच अधिकारी एसआई रमनदीप कौर ने बताया अभी सभी आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
फगवाड़ा के एक गांव निवासी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी दो बेटियां हैं। इसमें छोटी 13 वर्ष और बड़ी बेटी 17 वर्ष की है। 24 जुलाई को वह दोनों पशुओं को चराने के लिए गई हुईं थी। इसी दौरान उनकी छोटी बेटी घर आई और रोने लगी। बेटी ने बताया कि हजूर वासी हरदासपुर ने उसके साथ छेड़छाड़ की और झाड़ियां में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पिता का आरोप है कि सारी हरकत दविंदर और जंगी निवासी गांव चहेड़ू की शह पर की गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर थाना सदर फगवाड़ा में बीएनएस की धारा 74, 8, 7, 18 पॉक्सो एक्ट के तहत तीनों आरोपियों हजूर, दविंदर तथा जंगी के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर रमनदीप कौर ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को काबू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन