फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Raman Arora's confidant Mahesh Makhija questioned, Rs 29 lakh recovered, audio of money transaction goes viral

Jalandhar News: रमन अरोड़ा के राजदार महेश मखीजा से पूछताछ, 29 लाख बरामद, पैसे के लेनदेन का ऑडियो वायरल

Sat, 31 May 2025 08:46 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 08:46 PM IST
विज्ञापन
Raman Arora's confidant Mahesh Makhija questioned, Rs 29 lakh recovered, audio of money transaction goes viral
जालंधर। अटारी बाजार की दुकानों के निर्माण कार्य के लिए विधायक रमन अरोड़ा की ओर से ली गई लाखों रुपये की रिश्वत मामले में एक काॅल का ऑडियो लीक हो गया है। अटारी बाजार के दुकान मालिक यशपाल खन्ना ने दो ऑडियो अदालत में पेश की और इसके साथ 164 के बयान भी दर्ज करवाए हैं। वहीं, विजिलेंस की टीम ने लगातार महेश मखीजा से पूछताछ कर रही है। विजिलेंस टीम मखीजा को लेकर कई स्थानों पर गई और उसकी निशानदेही पर 29 लाख रुपये बरामद भी किए गए।
विज्ञापन

विजिलेंस के आला अधिकारी जालंधर में कैंप ऑफिस बनाकर बैठे हुए हैं। चंडीगढ़ से भी कई टीम जालंधर में हैं, जो बारीकी से जांच कर रही हैं। विधायक के बेटे राजन अरोड़ा की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं। विजिलेंस रमन अरोड़ा पर शिकंजा कस रही है। आरोप है कि अटारी बाजार में यशपाल खन्ना की दुकानों को नोटिस दिलवाकर विधायक ने 5 लाख की वसूली की थी। इन दुकानों पर नोटिस जारी हुआ तो निगम अधिकारियों ने विधायक के पास जाने के लिए कहा। विधायक रमन ने पांच लाख रुपये वसूल लिए, लेकिन और पैसा मांगा जा रहा था। यशपाल खन्ना ने मोबाइल पर विधायक से बात की और कहा कि पांच लाख रुपये आपको दे चुका है, फिर भी निगम वाले आ गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed