फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Raja Warding urged the Congressmen to show solidarity

Jalandhar News: राजा वडि़ंग ने दिया कांग्रेसियों को एकजुटता का प्रदर्शन करने पर जोर

Thu, 22 Dec 2022 11:09 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Raja Warding urged the Congressmen to show solidarity
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुक्तसर। राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के पंजाब में जोरदार स्वागत की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की जिलास्तरीय बैठक मलोट रोड पर हुई। इसमें पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कार्यकर्ताओं से मिल-जुलकर पार्टी के हित में काम करने की बात पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदरूनी क्लेश को खत्म किया जाए। पंजाब में माहौल ऐसा बन चुका है कि अगर किसी को कोई पद न मिले तो नाराज होकर पार्टी ही बदल लेता है। ऐसे मामलों में सभी को सब्र से काम लेना होगा। बैठक में राजा वड़िंग बतौर मुख्य मेहमान तथा पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा विशेष तौर पर शामिल हुए।
राजा वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में ऐसे नेता भी हैं, जिन्होंने पूरी जिंदगी पार्टी के नाम कर दी, मगर उन्हें कोई बड़ा पद नहीं मिला। जिंदगी में सब्र रखना बेहद जरूरी है, तभी मेहनत का फल मिलता है। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मिसाल देते हुए कहा कि पिछले समय जब आप के आठ विधायक उन्हें छोड़ गए थे तो उन्होंने परवाह नहीं की। अब देखिए 92 सीटों के साथ वापसी की है। गुरवंत सिंह पन्नू को चैलेंज करते हुए कहा कि अगर उसमें हिम्मत है तो वे पंजाब आकर दिखाएं। पानी की मुद्दे पर बोलते हुए अभय चौटाला को भी खरी खोटी सुनाईं।
विज्ञापन

राज्य सरकार पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है। मुक्तसर में दो नौजवानों की फिरौती के लिए हत्या कर दी गई। पुलिस की नालायकी देखिए सात माह पहले आरोपी को हिरासत में लिया और बाद में बिना कार्रवाई किए छोड़ दिया। अगर उस समय पुलिस ने कार्रवाई की होती तो दूसरी हत्या न होती। भाजपा पर व्यंग्य बाण चलाते हुए राजा वड़िंग ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा को रोकने के लिए भाजपा ने बहुत जोर लगाया हुआ है, मगर वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होंगे। समागम के दौरान नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शुभदीप सिंह बिट्टू व वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक गर्ग की ताजपोशी भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष सुशील कुमार हैप्पी गर्ग, देहाती अध्यक्ष शरनजीत सिंह संधू, पूर्व जिला अध्यक्ष हरचरन सिंह सोथा, एससी विंग के चेयरमैन रणजीत सिंह धालीवाल, पूर्व विधायक करन कौर बराड़, राजबलविंदर, नगर काउंसिल अध्यक्ष कृष्ण कुमार शम्मी तेरिया, पंजाब प्रदेश कांग्रेस सदस्य हरबंस गरीब, गुरदास गिरधर, आबजर्वर गिरीश छाबड़ा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed