फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Raja Kandola, accused of drug smuggling worth Rs 200 crore, acquitted in the second case also, police could not present evidence

Jalandhar News: 200 करोड़ के ड्रग तस्करी का आरोपी राजा कंदोला दूसरे केस से भी बरी, पुलिस पेश नहीं कर पाई सबूत

Thu, 21 Dec 2023 12:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Raja Kandola, accused of drug smuggling worth Rs 200 crore, acquitted in the second case also, police could not present evidence
जालंधर। स्थानीय अदालत ने 200 करोड़ के इंटरनेशनल ड्रग रैकेट के सरगना राजा कंदोला को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है। पुलिस कोर्ट में आरोपों के आधार पर सबूत नहीं पेश कर पाई। लिहाजा अदालत ने कंदोला को बरी कर दिया। इससे पहले 2018 में भी गढ़शंकर में ड्रग तस्करी के केस में राजा कंदोला बरी हो गया था, जिसके बाद पुलिस की खासी किरकिरी हुई थी। राजा कंदोला की तरफ से वरिष्ठ वकील मंदीप सचदेवा पेश हुए, जिन्होंने बहस की और साबित किया कि पुलिस के पास ड्रग बरामदी के पुख्ता सबूत नहीं है। दोनों पक्षों में दलील हुई। आखिरकार अदालत मंदीप सचदेवा की दलीलों से सहमत हो गई और राजा कंदोला को बरी कर दिया गया। राजा कंदोला पर साल 2012 में नशा तस्करी का मामला दर्ज हुआ था, जिसमें पुलिस ने दावा किया था उक्त ड्रग्स रैकेट करीब 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का था। पुलिस ने दिल्ली से किया था गिरफ्तार
विज्ञापन

राजा कंदोला मूल रूप से नवांशहर का रहने वाला है। करीब 11 साल पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली के सब्जी मंडी स्टेशन से फरार हुए रंजीत सिंह उर्फ राजा कंदोला को गिरफ्तार किया था। केस में राजा कंदोला का ड्राइवर सुखजिंदर सिंह उर्फ कमांडो, उसकी गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार हुआ था। एक जून 2012 को जालंधर की देहात पुलिस ने ड्रग रैकेट का पर्दाफाश किया था। पुलिस ने बंगा के गांव हैप्पोवाल के रहने वाले रंजीत सिंह कंदोला की पत्नी रजवंत कौर, बेटे बैली सिंह, प्रेमिका वान्या सहित 19 लोग पकड़े थे, लेकिन राजा पकड़ा नहीं गया था। 14 अगस्त 2012 को दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने राजा को लोधी रोड से दबोच लिया था। रंजीत की पत्नी राजवंत कौर के खिलाफ भी एनडीपीएस और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में पंजाब पुलिस ने केस दर्ज किया था। राजवंत के बैंक खातों से करोड़ों का लेनदेन हुआ था। इसका हिसाब आयकर विभाग को नहीं दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed